रिलिजन डेस्क. गणेशजी को शिवजी ने प्रथम पूज्य होने का वरदान दिया था। इसी वजह से हर काम की शुरुआत में गणपति की पूजा सबसे पहले की जाती है। गणेशजी की कृपा से सभी काम बिना बाधा के पूरे हो सकते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार हर बुधवार गणेशजी की पूजा विशेष रूप से करनी चाहिए। यहां जानिए गणपति पूजा में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
1. गणेशजी के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाएं। पूजा करके दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाएं।
2. बुधवार को श्रीगणेश के 6 नाम मंत्रों का जाप करें। जाप की संख्या 108 होनी चाहिए।
मंत्र: ऊं मोदाय नम:, ऊं प्रमोदाय नम:, ऊँ सुमुखाय नम:, ऊं दुर्मखाय नम:, ऊं अविध्यनाय नम:, ऊं विघ्नकरत्ते नम:।
3. गणेशजी को सिंदूर, चंदन, जनेऊ, दूर्वा, लड्डू या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं। धूप व दीप लगाकर आरती करें।
4. गणेश पूजा के साथ ही किसी गरीब को घर में बैठाकर भोजन कराएं। धन का दान करें।
5. कलौ चंडी विनायकौ यानी कलयुग में गणेशजी और दुर्गा शीघ्र सिद्धि प्रदान करते हैं। इसीलिए श्रीगणेश के साथ ही मां दुर्गा की पूजा भी करें।
Comment Now