भोपाल . कमलनाथ मंत्रिमंडल के शपथ लेने के 10 घंटे बाद ही मंत्रियों की शिकायत पर इंपेक्ट शुरू हो गया। मुख्यमंत्री के करीबी कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की शिकायत पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे इंदौर कलेक्टर निशांत वरवड़े को हटाकर मंत्रालय में मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर तैनात किया गया तो कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा की शिकायत पर भोपाल नगर निगम कमिश्नर अविनाश लवानिया को हटाकर इंदौर में कमर्शियल टैक्स में एडिशनल कमिश्नर बना दिया गया।
राज्य सरकार ने 16 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए। मंत्रालय में उपसचिव बी. विजयदत्ता को भोपाल नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया। बीते पांच दिन में दत्ता की यह दूसरी पोस्टिंग है।
इससे पहले 20 तारीख को दत्ता को गुना कलेक्टर के पद से हटाते हुए मंत्रालय में उप सचिव बना दिया था। सांसद कांतिलाल भूरिया की शिकायत पर मुख्यमंत्री से झाबुआ कलेक्टर को हटा दिया था वहां का नया कलेक्टर प्रबल सिपाहा को बनाया गया है। इंदौर, नीमच, उमरिया, मंडला और राजगढ़ के कलेक्टर बदले गए हैं। इंदौर और राजगढ़ में अभी नए कलेक्टरों की पोस्टिंग नहीं की गई है। जबकि उमेश कुमार को बुरहानपुर, जगदीश चंद्र जटिया को मंडला और अमरपाल सिंह को उमरिया का नया कलेक्टर बनाया है।
आईएएस अफसरों के तबादले, प्रबल सिपाहा बने झाबुआ कलेक्टर
अफसर का नाम | वर्तमान पोस्टिंग | नई पोस्टिंग |
निशांत वरवड़े | कलेक्टर, इंदौर | मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल |
माल सिंह भयड़िया | कलेक्टर, उमरिया | उप सचिव, मंत्रालय |
अविनाश लवानिया | कमिश्नर, नगर निगम, भोपाल | अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर इंदौर |
उमेश कुमार | संचालक, स्टेट एड्स कंट्रोल | कलेक्टर, बुरहानपुर |
जगदीशचंद्र जटिया | अपर संचालक, उच्च शिक्षा | कलेक्टर मंडला |
राकेश कुमार श्रीवास्तव | कलेक्टर, नीमच | उप सचिव, मंत्रालय |
प्रबल सिपाहा | संचालक, एनबीडी, इंदौर | कलेक्टर, झाबुआ |
अमरपाल सिंह | अपर आयुक्त, सागर | कलेक्टर, उमरिया |
अनय द्विवेदी | कलेक्टर, मंडला | उप सचिव, मंत्रालय |
कर्मवीर शर्मा | कलेक्टर, राजगढ़ | उप सचिव, मंत्रालय |
अभिजीत अग्रवाल | कलेक्टर, टीकमगढ़ | उप सचिव, मंत्रालय |
सौरव कुमार सुमन | उप सचिव, मंत्रालय | कलेक्टर, टीकमगढ़ |
बी. विजयदत्ता | उप सचिव, मंत्रालय | आयुक्त, नगर निगम भोपाल |
निधि निवेदिता | अपर कलेक्टर, इंदौर | कलेक्टर, राजगढ़ |
प्रवीण सिंह अढायच | आयुक्त नगर निगम, सतना | कलेक्टर, सिवनी |
राजीव रंजन मीना | सीईओ, जिपं, देवास | कलेक्टर, नीमच |
Comment Now