Saturday, 24th May 2025

अमेरिका में शटडाउन / अंधेरे में रहेगा व्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री, मरम्मत के लिए फंड नहीं

Tue, Dec 25, 2018 7:35 PM

 

  • क्रिसमस ट्री को देखकर इमोशनल हुए व्यक्ति ने इसपर चढ़ने की कोशिश की, जिससे लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं
  • आंशिक शटडाउन की वजह से लाइटों की मरम्मत के लिए फंड नहीं

 

वॉशिंगटन. अमेरिका में क्रिसमस पर व्हाइट हाउस का नेशनल क्रिसमस ट्री अंधेरे में रहेगा। यहां एक व्यक्ति ने शुक्रवार को इमोशनल होकर क्रिसमस ट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी। इस कारण ट्री की लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं। ट्रम्प सरकार का आंशिक शटडाउन है, लिहाजा लाइटों की मरम्मत के लिए तत्काल फंड उपलब्ध नहीं हो पाया है।

कब तक अंधेरे में रहेगा क्रिसमस ट्री नहीं पता

  1.  

    नेशनल पार्क सर्विस (एनपीएस) के मुताबिक, "संघीय सरकार का कामकाज ठप होने के दौरान व्हाइट हाउस का दर्शक केंद्र और नेशनल क्रिसमस ट्री स्थल बंद रहेंगे।" एनपीएस को आशंका है कि नेशनल क्रिसमस ट्री अनुमान से अधिक वक्त तक अंधेरे में रहेगा।

     

  2.  

    शुक्रवार को क्रिसमस ट्री को देखकर एक व्यक्ति ने व्हाइट हाउस स्थित ट्री पर चढ़ने की कोशिश की थी। वह व्यक्ति करीब एक घंटे तक ट्री पर चढ़ा रहा था। काफी मिन्नतें करने के बाद जब वह उतरने लगा तो ट्री की लाइटों में फंस गया। इससे लाइटें खराब हो गईं।

  3. मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए अमेरिकी संसद (कांग्रेस) ने फंड मुहैया नहीं कराया है। इसके विरोध में शनिवार को अमेरिका की सरकार आंशिक रूप से हड़ताल (शटडाउन) पर चली गई। गृह विभाग, परिवहन, कृषि, विदेश और न्याय विभाग शटडाउन पर चले गए। यहां तक कि नेशनल पार्क और वन क्षेत्र में भी प्रवेश बंद है।

     

  4. क्रिसमस से पहले 8 लाख कर्मचारी छुट्टी पर

     

    इस आंशिक शटडाउन से अमेरिका के करीब आठ लाख कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। इन्हें क्रिसमस से पहले छुट्टी पर जाना था। जो नहीं गए उन्हें बगैर तनख्वाह काम करना पड़ेगा।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery