Saturday, 24th May 2025

छत्तीसगढ़ / भूपेश कैबिनेट का शपथ ग्रहण 25 को, 10 मंत्रियों के नाम गुप्त रखे गए

Mon, Dec 24, 2018 7:06 PM

 

  • पुलिस परेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण, शुरू की गई तैयारियां
  • 24 दिसंबर की शाम तक रायपुर पहुंचेंगी राज्यपाल

 

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शपथ लेने के बाद अब मंत्रीमंडल का विस्तार किया जाएगा। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 25 दिसंबर को पुलिस परेड ग्राउंड में होगा। इसके लिए राजभवन में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 24 दिसंबर की शाम तक रायपुर पहुंच जाएंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। 

प्रदेश में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रीमंडल गठन को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता जीतकर आए हैं। साथ ही कई विधायकों ने भाजपा के दिग्गज मंत्रियों तक काे शिकस्त दी। ऐसे में मंत्रियों के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। 

 

ऐसे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली पहुंचकर आलाकमान के नेताओं से बात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई बैठक के बाद प्रदेश के नेता शनिवार रात ही कैबिनेैट मंत्रियों की सूची लेकर लौटे हैं। हालांकि अभी तक उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। 


शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव सोमवार शाम 7 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण और क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं पहली बार के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

 

मंत्रिमंडल में एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य के अलावा एक अल्पसंख्यक और एक महिला को कैबिनेट में जगह दी जाएगी। इनमें अनिला भेड़िया, मोहम्मद अकबर, उमेश पटेल, धनेंद्र साहू और शिव डहरिया के नाम शामिल हैं। मंत्रियों का नाम गुप्त रखा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्री पद न मिलने से होने वाली नाराजगी दूर करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। 

 

वैसे वरिष्ठ विधायकों के समर्थक दबाव बनाने लगे हैं। कोंटा विधायक कवासी लखमा के समर्थकों ने मंत्री बनाने के लिए रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। वे लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल के साथ ही 17 दिसंबर को वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू पहले ही शपथ ले चुके हैं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery