Friday, 6th March 2026

मध्यप्रदेश / शिवराज के बयान पर दिग्विजय का तंज, बोले- ‘टाइगर जिंदा, लेकिन दांत टूट गए नाखून निकल चुके’

Mon, Dec 24, 2018 7:03 PM

 

  • कलेक्टर-कमिश्नर के तबादलों में भी दलालों की भूमिका, अफसरों से बुलवाई जाती थी भीड़

 

इंदौर . दो दिनी दौरे पर इंदौर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक बार फिर पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने रविवार सुबह रेसीडेंसी कोठी में लगभग 25 नेताओं-कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में ढर्रा इतना बिगड़ चुका था कि कलेक्टर-कमिश्नर जैसे प्रशासनिक अफसरों के तबादलों में भी दलालों की भूमिका हो गई थी। ऐसा पहले कभी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अफसरों का उपयोग भाजपा सरकार ने नेताओं की सभा में भीड़ जुटाने तक के लिए किया। यह चौंकाने वाली बात है।

 

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान टाइगर जिंदा है...को लेकर भी सिंह ने चुटकी ली। कहा- ‘टाइगर जिंदा जरूर है, लेकिन उसके दांत टूट गए हैं। नाखून निकल चुके हैं।’

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery