रायगढ़. होटल अंश में पुलिस सहायता संगठन की बैठक रखी गई थी। इसमे हमारे पुलिस सहायता संगठन के संस्थापक राजपाल सिंह, बारवा एवं श्याम गुप्ता (राष्ट्रीय सचिव) उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित दीप प्रज्वलित से हुआ। कार्यक्रम में राजपाल एवं श्याम गुप्ता ने बहुत ही अच्छे तरीके से इस संगठन के उद्देश्यों के बारे में और संगठन के कार्यो के बारे में पदाधिकारियों को अवगत कराया। सभा में साथ ही छत्तीसगढ़ महिला प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंग ने भी सम्बोधन किया और अपने कार्यों की जानकारी दी और साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अकेले इस कार्य को नहीं कर पाती इस संगठन को आगे बढ़ाने में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रगति जायसवाल प्रदेश कार्यकरणी अध्यक्ष रश्मि चावड़ा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशा श्रीवास्तव का बहुत बड़ा योगदान रहा। राजपाल ने बहुमुखी इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट प्रथम सिंह एवं अक्षय गुप्ता को सम्मानित किया और साथ ही संगठन के माध्यम से आश्वासन दिलाया कि देश के प्रत्येक क्षेत्र में उभरते प्रतिभा को यथा संभव सहायता प्रयास करेंगे। इस कार्यकम में राष्ट्रिय सचिव श्याम गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रगति जायसवाल प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष रश्मि चावड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्का सिंग, जिला अध्यक्ष ज्योति कुर्रे, जिला अध्यक्ष अंकुर उपाध्यक्ष, गुरु मेहर एवं विजय कश्यप उपस्थित रहे जो प्रथम विश्व की प्राथमिक गुरु रहे हैं। इस कार्यक्रम में रायगढ़ शहर के पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी आमंत्रित थे, लेकिन अपरिहार्य कारणों से आने में असमर्थ रहे, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को मोबाइल पर आसश्वासन दिया की मैं संगठन के कार्यों में साथ हूं। सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम में अंत में नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में अगले दिन पुलिस सहायता संगठन की पूरी टीम ने पुलिस अधीक्षक दीपक झा से सौजन्य मुलाकात कर उन्हे पीएसएस का प्रतिक चिन्ह भेंट किया और पीएसएस के उदेश्य से अवगत कराया।
Comment Now