Friday, 23rd May 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स 690 अंक की गिरावट के साथ 35742 पर बंद, निफ्टी 198 प्वाइंट लुढ़का

Fri, Dec 21, 2018 11:24 PM

 

  • रियल्टी, आईटी, बैंकिंग, ऑटो शेयरों में ज्यादा बिकवाली
  • सेंसेक्स के 27, निफ्टी के 45 शेयरों में गिरावट

 

मुंबई. शेयर बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट आई सेंसेक्स 689.60 अंक की गिरावट के साथ 35,742.07 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 197.70 प्वाइंट नीचे 10,754 पर हुई। रियल्टी, बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आई। विश्लेषकों के मुताबिक नकारात्मक विदेशी संकेतों, अमेरिका-चीन के बीच व्यापार विवाद बढ़ने की आशंका से भी सेंटीमेंट खराब हुए।

आईओसी का शेयर 5% लुढ़का

  1.  

    मिड-सेशन में सेंसेक्स के 30 में 27 और निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर आईओसी का शेयर 5% से ज्यादा लुढ़क गया। यूपीएल के शेयर में 4% गिरावट आ गई।

     

  2.  

    डॉलर के मुकाबले रुपए में शुक्रवार को कमजोरी आई। यह 19 पैसे गिरकर 69.89 पर आ गया। शुक्रवार को 69 पैसे मजबूत होकर 69.70 पर बंद हुआ था।

     

  3.  

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के रेट में शुक्रवार को तेजी आई। यह 0.66% बढ़कर 54.71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। गुरुवार को इसमें 3% गिरावट आई थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery