Saturday, 24th May 2025

मदद / स्पेन में बाढ़ पीड़ितों के लिए नडाल ने 8 करोड़ रुपए दान किए

Fri, Dec 21, 2018 11:21 PM

 

  • मलोर्का द्वीप में आई बाढ़ में 13 लोगों की मौत हुई थी
  • नडाल ने पीड़ितों के लिए स्वच्छता अभियान चलाया

 

खेल डेस्क. टेनिस स्टार राफेल नडाल ने गुरुवार को स्पेन के मलोर्का बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 8 करोड़ रुपए (1.15 मिलियन डॉलर) दान में दिए हैं। इसी साल नौ अक्टूबर को मलोर्का द्वीप में बाढ़ आई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। 17 बार ग्रैंडस्लेम विजेता नडाल ने पीड़ितों की सहायता के लिए स्वच्छता अभियान चलाया है। साथ ही उनके लिए एक एकेडमी भी खोली है।

चोट के कारण नहीं खेल सके प्रदर्शनी मैच

  1.  

    स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, "हम उनके स्नेह और मानवता के बारे में जानते हैं। यह उनकी प्रतिभा और उन्हें मिले रिजल्ट के समान है। उन्होंने इसे टेनिस कोर्ट और उससे बाहर भी दिखाया है।"

     

  2.  

    प्रशासन ने कहा, "नडाल आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक प्रदर्शनी मैच में आने वाले थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। इसके बावजूद उन्होंने पीड़ितों के लिए दान किया।"

     

  3.  

    नडाल के लिए प्रदर्शनी मैच का आयोजन 7 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन दाएं पैर की एड़ी में चोट के कारण वे नहीं पहुंच सके। उन्होंने नवंबर के पहले सप्ताह में सर्जरी करवाई थी, जो अभी तक ठीक नहीं हो पाई है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery