Saturday, 24th May 2025

रिसेप्शन / आज मुंबई में होगा प्रियंका और निक का दूसरा रिसेप्शन, 1 दिसंबर को जोधपुर में हुई थी शादी

Wed, Dec 19, 2018 8:07 PM

 

  • प्रियंका-निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी
  • 4 दिसंबर को दिल्ली में पहला रिसेप्शन दिया था और अब बॉलीवुड के दोस्तों के लिए मुंबई में रिसेप्शन है

 

बॉलीवुड डेस्क. 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने मुंबई रिसेप्शन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पहले प्रियंका 20 दिसंबर को मुंबई के होटल ताज लैंड्स में अपनी रिसेप्शन पार्टी रखने जा रही थीं लेकिन अब यह रिसेप्शन 19 दिसंबर को होगा। इस रिसेप्शन का नया कार्ड सामने आया है। मुंबई रिसेप्शन के लिए प्रियंका-निक ने बॉलीवुड जगत की बड़ी हस्तियों को न्यौता भेजा है। 

न्यूयॉर्क लौट गए थे निक

  1.  

    ईशा अंबानी की शादी से लौटने के कुछ ही देर बाद ही निक जोनस को न्यूयॉर्क जाना पड़ा था। पिछले गुरुवार अर्ली मॉर्निंग प्रियंका पति को छोड़ने एयरपोर्ट पहुंची थीं। हालांकि रिसेप्शन के लिए निक वापस इंडिया आ जाएंगे।

     

  2.  

    रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में शॉर्ट हनीमून मनाकर ओमान से लौटीं प्रियंका अपनी फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग पूरी करने अहमदाबाद जाएंगी। इसके अलावा उनके पास कुछ और प्रोजेक्ट भी हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद वे दोबारा पति के साथ 27 दिसंबर को हनीमून के लिए रवाना होंगी। वे जनवरी के पहले हफ्ते में लौट आएंगी। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery