Saturday, 24th May 2025

आईपीएल / उनादकट को राजस्थान, वरुण को पंजाब ने 8.4 करोड़ रु में खरीदा, नीलामी में दोनों सबसे महंगे

Wed, Dec 19, 2018 7:56 PM

 

  • शुरुआत में अनसोल्ड रहे युवराज को दूसरी बार में बेस प्राइस पर एक करोड़ में मुंबई ने खरीदा
  • बेंगलुरु ने शिवम दुबे को बेस प्राइस से 25 गुना कीमत पर पांच करोड़ रुपए में खरीदा
  • विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके सैम कुरेन, 7.2 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा
  • विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को बेस प्राइस से 24 गुना कीमत पर 4.8 करोड़ में पंजाब ने खरीदा

 

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2019 के लिए मंगलवार को जयपुर में खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें आठ फ्रेंचाइजीस ने 106 करोड़ 80 लाख रुपए खर्च कर 60 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें से 20 विदेशी हैं। छह राउंड तक चली नीलामी में सबसे महंगे जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती बिके। उनादकट को राजस्थान और वरुण को पंजाब ने 8.4-8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। विदेशियों में सबसे महंगे इंग्लैंड के सैम कुरेन बिके। उन्हें 7.2 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। पहली बार में अनसोल्ड रहे युवराज सिंह को बाद में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा।

 

पंजाब ने सबसे ज्यादा 32.5 करोड़ रुपए खर्च किए, 13 खिलाड़ी खरीदे

चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो खिलाड़ियों को 5.2 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 खिलाड़ियों को 17.8 करोड़, किंग्स इलेवन पंजाब ने 13 खिलाड़ियों को 32.5 करोड़, कोलकाता नाइटराइडर्स ने आठ खिलाड़ियों को 9.15 करोड़, मुंबई इंडियंस ने छह खिलाड़ियों को 7.6 करोड़, राजस्थान रॉयल्स ने नौ खिलाड़ियों को 13.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नौ खिलाड़ियों को 16.35 करोड़ और सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन खिलाड़ियों को 4.4 करोड़ रुपए में खरीदा।

 

राजस्थान रॉयल्स ने खाते में बचाए सबसे ज्यादा 7.7 करोड़ रुपए

टीम पर्स में बची राशि विदेशी खिलाड़ी कुल खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स 3.20 करोड़ 8 25
दिल्ली कैपिटल्स 7.70 करोड़ 8 25
किंग्स इलेवन पंजाब 3.70 करोड़ 8 23
कोलकाता नाइटराइडर्स 6.05 करोड़ 8 21
मुंबई इंडियंस 3.55 करोड़ 8 24
राजस्थान रॉयल्स 7.15करोड़ 8 25
रॉयल चेंलेंजर्स बेंगलुरु 1.80 करोड़ 8 24
सनराइजर्स हैदराबाद 5.30 करोड़ 8 23

 

नीलामी में नहीं बिकने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने एश्टन टर्नर, रियान पराग और मनन वोहरा को अलग से चुना और बेस प्राइस पर खरीदा। 

  • एश्टन टर्नर : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।
  • रियान पराग : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।
  • मनन वोहरा : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।

 

छठा राउंड : हर खिलाड़ी बेस प्राइस पर ही बिका

इस राउंड में सात खिलाड़ी बिके। इनमें से कोई भी ऐसा नहीं रहा, जिसे बेस प्राइस से ज्यादा में खरीदा गया हो। इस राउंड में राजस्थान रॉयल्स ने एक, कोलकाता नाइटराइडर्स ने दो, दिल्ली कैपिटल्स ने दो, चेन्नई सुपरकिंग्स ने एक, किंग्स इलेवन पंजाब ने एक खिलाड़ी को खरीदा। 

 

पांचवां राउंड : युवराज और गुप्टिल भी बिके

पांचवें राउंड में अब तक सबसे महंगे प्रभसिमरन सिंह बिके। उन्हें 4.8 करोड़ रुपए में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख था। पहली बार में अनसोल्ड रहे अक्षदीप नाथ दूसरी बार में बेस प्राइस 20 लाख से 18 गुना कीमत पर 3.6 करोड़ में बिके। इस राउंड में युवराज सिंह भी बिक गए। उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा। मार्टिन गुप्टिल को भी सनराइजर्स हैदराबाद ने बेस प्राइस पर एक करोड़ रुपए में खरीदा। वे पहली बार में नहीं बिके थे।

 

चौथा राउंड : इंग्लैंड के सैम कुरेन सबसे महंगे बिके

चौथे राउंड में सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इंग्राम बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इंग्लैंड के सैम कुरेन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। बरिंदर सरन को मुंबई इंडियंस ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।

 

तीसरा राउंड : वरुण की लगी सबसे ज्यादा कीमत

तीसरे राउंड तक 22 खिलाड़ी बिक चुके हैं। इनमें से छह विदेशी हैं। तीसरे राउंड में सात खिलाड़ी बिके। इनमें सबसे ज्यादा कीमत 8.4 करोड़ रुपए में वरुण चक्रवर्ती बिके। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा। वे अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। शिवम दुबे को पांच करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा। वे भी अनकैप्ड खिलाड़ी थे और उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था।

 

दूसरा राउंड : विदेशियों में सिर्फ मलिंगा ही बिके

दूसरे राउंड तक 15 खिलाड़ी बिके थे। इनमें से छह विदेशी थे। दूसरे राउंड में सबसे पहले जयदेव उनादकट बिके। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। वे अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। मोहित शर्मा को चेन्नई सुपरकिंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस राउंड में सिर्फ श्रीलंका के लसिथ मलिंगा ही बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइस पर खरीदा। 

 

पहला राउंड : हनुमा सबसे पहले बिकने वाले खिलाड़ी बने

पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके। इनमें से पांच विदेशी हैं। सबसे पहले खिलाड़ी हनुमा विहारी बिके। उन्हें दो करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को पांच करोड़ रुपए में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। भारतीयों में अक्षर पटेल अब तक सबसे महंगे बिके। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा। युवराज सिंह को खरीदने में किसी भी टीम ने रुचि नहीं दिखाई।

 

छठे राउंड में सात खिलाड़ी बिके

  • श्रीकांत मुंधे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में केकेआर ने 20 लाख रुपए में ही खरीदा।
  • अमन खान : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • बंडारु अयप्पा : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने इसी कीमत में खरीदा।
  • तन्मय मिश्रा : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • एश्टन टर्नर : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • संदीप वारियर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • केदार देवधर : बेस प्राइस0 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • डेन क्रिश्चियन : बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • जॉय डेनली : बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें केकेआर ने इसी कीमत में खरीदा।
  • शुभम रंजने : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। पहली बार में ये अनसोल्ड रहे। आखिरी राउंड में राजस्थान ने बेस प्राइस पर ही खरीदा।
  • जीशान अंसारी : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • रितुराज गायकवाड़ : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें सीएसके ने इसी कीमत में खरीदा।
  • मुरुगन अश्विन : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
  • जलज सक्सेना : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। दिल्ली कैपिटल्स ने इसी कीमत पर खरीदा।
  • तुषार देशपांडे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें तीसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।

 

पांचवें राउंड में 23 खिलाड़ी बिके

  • डेल स्टेन : बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • ल्यूक रोंची : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • जेसन होल्डर : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • ऋषि धवन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • सौरभ तिवारी : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • जगदीश सुचीत : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • रवि साई किशोर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • इशान पोरेल : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • चामा मिलिंद : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • तुषार देशपांडे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार में किसी ने नहीं खरीदा।
  • अक्षदीप नाथ : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें आरसीबी ने 3.60 में खरीदा। वे पहली बार में अनसोल्ड रहे थे।
  • आयुष बदोनी : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दूसरी बार भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • अरमान जफर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • युवराज सिंह : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था, इन्हें मुंबई ने इसी कीमत पर खरीदा। पहली बार ये नहीं बिके थे।
  • क्रिस जोर्डन : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था, दूसरी बार भी नहीं बिके।
  • मनोज तिवारी : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, दूसरी बार भी नहीं बिके।
  • मार्टिन गुप्टिल : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था, इन्हें हैदराबाद ने इसी कीमत पर खरीदा। ये पहली बार में नहीं बिके थे।
  • मयंक डागर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • करनवीर कौशल : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • श्रीकांत मुंधे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • हरप्रीत बरार : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
  • अग्निवेश अयाची : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
  • आकाश पार्कर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • जेमी ओवर्टन : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • प्रयास राय बर्मन : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें आरसीबी ने 1.50 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • लॉरी इवांस : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • कीमो पॉल : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें दिल्ली ने इसी कीमत में खरीदा।
  • लियाम लिविंग्सटन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने इसी कीमत में खरीदा।
  • पृथ्वी राज : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें केकेआर ने इसी कीमत में खरीदा।
  • रसिख डार : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें मुंबई ने इसी कीमत में खरीदा।
  • प्रभसिमरन सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • ललित यादव : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • शशांक सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें राजस्थान ने 30 लाख में खरीदा।
  • स्वप्निल सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • सैराज पाटिल : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • दर्शन नलकंडे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें पंजाब ने 30 लाख रुपए में खरीदा।
  • मिलिंद कुमार : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें आरसीबी ने इसी कीमत में खरीदा।
  • पंकज जसवाल : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें मुंबई ने इसी कीमत में खरीदा।
  • हैरी गर्ने : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, इन्हें केकेआर ने इसी कीमत में खरीदा।
  • एस्टन टर्नर : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • सिंकदर रजा : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • फैबियन एलन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • संदीप वॉरियर : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • जसकरण सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • अर्शदीप सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था,  इन्हें पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
  • पैट्रिक ब्रोन : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था,  इन्हें भी नहीं खरीदा।
  • निखिल नाइक : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था,  इन्हें कोलकाता ने इसी कीमत में खरीदा।
  • हिम्मत सिंह : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था,  इन्हें आरसीबी ने 65 लाख में खरीदा।
  • लेविस ग्रेजोरी : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • हार्डुस विलज्वाइन : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था,  इन्हें पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा
  • ओशाने थॉमस : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था,  इन्हें राजस्थान ने इन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा।
  • जेम्स पैटिन्सन : बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • अली खान : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • डेन क्रिश्चियन : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • रिले रोसॉ : बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • जॉय डेनली : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • सत्यजीत बच्छव : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था,  इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • एनरिच नोर्तजे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था,  इन्हें केकेआर ने इसी कीमत में खरीदा।
  • शेर्फने रदरफोर्ड : बेस प्राइस 40 लाख रुपए था,  इन्हें दिल्ली ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • शुभम रंजने : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • प्रवीण दुबे : बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, ये अनसोल्ड रहे।

 

चौथे राउंड में पांच खिलाड़ी बिके

  • डेल स्टेन : बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • लौकी फर्ग्युसन : बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • मोर्ने मोर्केल : बेस प्राइस 1.50 रुपए था, इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • केन रिचर्ड्सन : बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • आर विनय कुमार : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • बरिंदर सरन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें मुंबई इंडियंस ने 3.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • ग्लेन फिलिप्स : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • हेनरिच क्लासेन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें आरसीबी ने इसी कीमत पर खरीदा।
  • मुशफिकुर रहीम : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • कुशल परेरा : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • ल्यूक रोन्ची : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • सैम कुरेन : बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • जेसन होल्डर : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • परवेज रसूल : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • कोरी एंडरसन : बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • ऋषि धवन : बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • एंजेलो मैथ्यूज : बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • जेम्स नीशम : बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • हाशिम अमला : बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • सौरभ तिवारी : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • शॉन मार्श : इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • कॉलिन इंग्राम : इनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। इन्हें दिल्ली ने 6.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • रेजा हेन्ड्रिक्स : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • उस्मान ख्वाजा : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • हजरतुल्ला जजाई : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।

 

 

तीसरे राउंड में सात खिलाड़ी बिके

  • मुरुगन अश्विन : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • रवि साई किशोर : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • केसी करियप्पा : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • जहीर खान पख्तीन : इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • युवराज चूडास्मा : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • जगदीश सुचित : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • नाथू सिंह : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें दिल्ली ने इसी कीमत पर खरीदा।
  • तुषार देशपांडे : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • चामा मिलिंद : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • रजनीश गुरबानी : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये अनसोल्ड रहे।
  • इशान पोरेल : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • अनिकेत चौधरी : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • अरुण कार्तिक बास्केर : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • केएस भारत : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • अंकुश बैन्स : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें दिल्ली ने इसी कीमत पर खरीदा।
  • अनुज रावत : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • बाबा इंद्रजीत : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • शेल्डन जैक्सन : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें भी किसी ने नहीं खरीदा।
  • जलज सक्सेना : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • वरुण चक्रवर्ती : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें 42 गुना कीमत पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • शिवम दुबे : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, इन्हें 25 गुना कीमत देकर बेंगलुरु ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
  • आयुष बदोनी : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • सरफराज खान : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 25 लाख रुपए में खरीदा।
  • अक्षदीप नाथ : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये अनसोल्ड रहे।
  • अरमान जफर : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • अनमोलप्रीत सिंह : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपए में खरीदा।
  • अंकित बवाने : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। ये अनसोल्ड रहे।
  • सचिन बेबी : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • मनन वोहरा : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • देवदत्त पडिक्कल : इनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इसी कीमत पर खरीदा।

 

दूसरे राउंड में छह खिलाड़ी बिके

  • फवाद अहमद : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • खैरी पियरे : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • एडम जम्पा : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • राहुल शर्मा : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • मोहित शर्मा : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
  • वरुण एरोन : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें राजस्थान ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • मोहम्म्द शमी : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.80 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • लसिथ मलिंगा : इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इन्हें मुंबई इंडियंस ने इसी कीमत पर खरीदा।
  • इशांत शर्मा : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • जयदेव उनादकट : राजस्थान रॉयल्स ने इन्हें 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा। इनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए थी।

 

पहले राउंड में नौ खिलाड़ी बिके

  • ऋद्धिमान साहा : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.20 करोड़ रुपए खरीदा।
  • निकोलस पूरन : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • जॉनी बेयरस्टो : इनका बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए था। इन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • बेन मैकडेर्मोट : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • नमन ओझा : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • अक्षर पटेल : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • मोइसेस हेनरिक्स : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने इसी कीमत में खरीदा।
  • क्रिस जोर्डन : इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था, इन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा। 
  • गुरकीरत सिंह : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था, इन्हें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने इसी कीमत में खरीदा।
  • युवराज सिंह : इनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपए था। इन्हें किसी ने नहीं खरीदा।
  • कार्लोस ब्रैथवेट : इनका बेस प्राइस 75 लाख रुपए था। इन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने पांच करोड़ रुपए में खरीदा।
  • क्रिस वोक्स : इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। किसी भी टीम ने इन्हें खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।
  • मार्टिन गुप्टिल : इनका बेस प्राइस एक करोड़ था। ये भी अनसोल्ड रहे।
  • ब्रेंडन मैकुलम: इनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए था। इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
  • शिमरॉन हेटमेयर : इनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। इन्हें रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने 4.20 करोड़ रुपए में खरीदा।
  • हनुमा विहारी : इनका 50 लाख बेस प्राइस था, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
  • एलेक्स हेल्स : इनका 1.50 करोड़ बेस प्राइस था, ये भी अनसोल्ड रहे।
  • चेतेश्वर पुजारा : इनका 50 लाख बेस प्राइस था, लेकिन इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।
  • मनोज तिवारी : इनका 50 लाख बेस प्राइस था, इन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।

इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने आईपीएल नीलामी शुरू करने का ऐलान किया। पहले राउंड में मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, शिमरॉन हेटमेयर, ब्रैंडन मैकुलम, चेतेश्वर पुजारा, मनोज तिवारी और हनुमा विहारी समेत 19 खिलाड़ी नीलामी में शामिल किए गए। पहली बार बेंगलुरु से बाहर हो रही इस नीलामी में 351 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। पहले 346 खिलाड़ी ही नीलामी के लिए चुने गए थे, लेकिन बाद में इनकी संख्या 351 की गई। इसमें 228 भारतीय और 13 देशों के 123 विदेशी खिलाड़ी हैं। हालांकि, सभी आठ फ्रेंचाइजी अधिकतम 70 खिलाड़ी ही खरीद पाएंगी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery