भोपाल. शहर में पिछले चार दिन से मौसम के तेवर सर्द बने हैं। रविवार रात 25 और सोमवार को दिन भर 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। लगातार चार दिन से कोल्ड डे जैसे हालात बने हुए हैं। दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम बना हुआ है। सोमवार को यदि दिन का तापमान 0.3 डिग्री और कम होता तो कोल्ड डे हो जाता।
सोमवार को रात तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, ये रविवार से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, बीते रविवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात रही। रात का तापमान लगातार चार दिन से लुढ़क रहा है। दिन में भी पारा 21- 22 डिग्री के आसपास बना हुआ है। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन खजुराहो रहा तो रात नौगांव की ठंडी रही, तापमान 4 डिग्री दर्ज की गई।
चार साल पहले दिसंबर इन्हीं दिनों में सबसे ठंडा था
चार साल पहले भी दिसंबर के इन्हीं दिनों यानी 14 से 20 तारीख तक दिसंबर में ऐसी ही ठंड पड़ी थी। 2014 में 15 से 20 दिसंबर तक 6 दिन कोल्ड डे रहा था। उस वक्त ये हालात तब बने थे जब 13 दिसंबर 2014 को 19.5 मिमी और 14 दिसंबर को 1.8 मिमी बारिश हुई थी। इस वजह से 15 दिसंबर को दिन का तापमान सामान्य से 6, 16 को भी 6 और 17 दिसंबर को सामान्य से 7 डिग्री कम हो गया था।
भोपाल में ठंड का दो साल रिकॉर्ड टूटा
उत्तर से आ रही सर्द हवा से मध्यप्रदेश सोमवार को चौथे दिन भी ठंड की चपेट में रहा। भोपाल में दिसंबर में ठंड का दो साल का रिकॉर्ड टूट गया। जबलपुर में फुहारें पड़ने से कोल्ड डे रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा दिन खजुराहो रहा तो रात नौगांव की ठंडी रही, यहां पर इंदौर, जबलपुर, सिवनी, रीवा, सतना, बैतूल समेत 11 शहरों में कोल्ड-डे रहा। मंगलवार को भोपाल में रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। रात का तापमान में पांचवे दिन बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
भोपाल में दिन का तापमान 22.2 डिग्री और रात का तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 3 डिग्री की बढ़त रही। भोपाल में 2016 में दिसंबर में रात का सबसे कम तापमान 7.5 डिग्री और 2017 में यह 8.4 डिग्री रहा था। इस बार यह 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Comment Now