Friday, 23rd May 2025

शेयर बाजार / सेंसेक्स 307 अंक चढ़कर 36270 पर बंद, निफ्टी में 83 प्वाइंट की बढ़त

Mon, Dec 17, 2018 10:56 PM

 

  • सेंसेक्स के 21, निफ्टी के 34 शेयर बढ़त में रहे
  • टाटा मोटर्स के शेयर में 4.52% का उछाल

 

मुंबई. शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 307.14 अंक की बढ़त के साथ 36,270.07 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 82.90 प्वाइंट ऊपर 10,888.35 पर हुई। सेंसेक्स के 30 में से 21 और निफ्टी के 50 में से 34 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

वेदांता के शेयर में 6% की तेजी

  1.  

    कारोबारियों के मुताबिक मेटल, बैंकिंग, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार में तेजी आलाई। दूसरे एशियाई बाजारों में बढ़त से भी सपोर्ट मिला।

     

  2.  

    एनएसई पर वेदांता का शेयर इंट्रा-डे में 213.30 रुपए तक चढ़ा। बीएसई पर यह 214.25 रुपए तक पहुंचा। तमिलनाडु में वेदांता के प्लांट को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने फिर से खोलने की इजाजत दी है। शनिवार को आए इस फैसले से वेदांता के शेयर में तेजी आई। हालांकि, ऊपरी स्तरों से बिकवाली देखी गई।

     

  3.  

    एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर भी 4% से ज्यादा चढ़े। उधर, जी एंटरटेनमेंट और बीपीसीएल के शेयरों में 1% तक गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर सभी 19 सेक्टर इंडेक्स में बढ़त दर्ज की गई। पावर इंडेक्स में 2.65% उछाल आया। मिडकैप इंडेक्स 0.6% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3% चढ़ा।

     

  4. रुपए में 10 पैसे की मजबूती

     

    डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 5 पैसे की बढ़त के साथ 71.85 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 10 पैसे मजबूत होकर 71.80 तक पहुंचा। शुक्रवार को 71.90 पर क्लोजिंग हुई थी।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery