रायपुर. भूपेश बघेल सोमवार शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री होंगे। बघेल के साथ टीएस सिंहदेव भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, सुबह से जारी बारिश के चलते समारोह स्थल बदल दिया गया है। पहले शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान में होना था, जो कि अब बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में होगा।
छत्तीसगढ़ी में शपथ लेंगे बघेल
बघेल छत्तीसगढ़ी में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमार स्वामी और तेजस्वी यादव समेत कई दलों के नेता समारोह में शामिल होंगे।
भूपेश के चयन के 3 बड़े कारण
जोगी कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं बघेल
23 अगस्त 1961 को जन्मे बघेल 80 के दशक में यूथ कांग्रेस से राजनीति में आए। 2000 में जब छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तो वह पाटन सीट से विधायक थे। जोगी सरकार में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। 2003 में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने पर बघेल को विपक्ष का उपनेता रहे। 2013 में झीरम घाटी हमले के बाद कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने में बघेल ने अहम भूमिका निभाई। 2014 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, वे सीडी कांड की वजह से भी सुर्खियों में रहे। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
Comment Now