भोपाल. नई सरकार के गठन के बाद 17 दिसंबर को कमलनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह जंबूरी मैदान में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम को देखते हुए 17 दिसंबर को सुबह छह बजे से शाम छह बजे के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। जिसमें वाहनों की पार्किंग और डायवर्सन प्लान शामिल है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी चौराहा से अवधपुरी तिराहा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1000 जवान तैनात किए गए हैं। आईजी जयदीप प्रसाद ने रविवार को भी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एलएसजी की टीम ने भी दो दिन से राजधानी में डेरा डाला हुआ है। यहां पहले से बने पांच हेलीपेड का उपयोग भी किया जाएगा। हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान हेलीपेड बनाए गए थे। कलेक्टर सुदाम खाड़े रविवार को अन्य अधिकारियों के साथ जंबूरी मैदान पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया।
समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर डेढ़ बजे होगा। औपचारिक समारोह के बाद कमलनाथ यहां मौजूद जनता को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण करने के साथ ही कमलनाथ किसानों की कर्जमाफी की घोषणा भी कर सकते हैं। शपथ ग्रहण के बाद कमलनाथ नए सचिवालय एनेक्सी का उद्घाटन भी करेंगे।
अवधपुरी चौक तक प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी चौराहे से अवधपुरी चौक (जंबूरी मैदान के सामने की रोड) तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम समापन के बाद सभी वाहन उसी मार्ग से वापस लौटेंगे, जिनसे होकर
मैदान पहुंचे थे। इस दौरान आवश्यकता होने पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।
इस प्रकार कार्यक्रम में पहुंचेंगे वाहन
यहां होगा डायवर्सन...
शहर के प्रमुख मार्गों गांधी नगर तिराहा, लालघाटी, वीआईपी रोड, रेतघाट, पालीटेक्निक, गांधी पार्क, कंट्रोल रूम तिराहा, डीबी मॉल, बोर्ड आफिस, चेतक ब्रिज, गोविंदपुरा टर्निंग, कैरियर कालेज, भेल क्षेत्र तथा शहर के
अन्य स्थानों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा।
Comment Now