Saturday, 7th June 2025

राजस्थान / गहलोत ने मुख्यमंत्री और पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 12 दलों के नेता पहुंचे

Mon, Dec 17, 2018 8:05 PM

 

  • अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने
  • समारोह में मनमोहन, राहुल, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू, तेजस्वी यादव, स्टालिन, फारुक अब्दुल्ला मौजूद थे
  • मप्र में कमलनाथ दोपहर 1:30 और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल शाम 5 बजे शपथ लेंगे

 

भोपाल/जयपुर/रायपुर.  अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। वे तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ के दौरान सचिन लाल पगड़ी बांधे हुए थे। समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं। शपथ ग्रहण में संभावित महागठबंधन के 12 दलों के नेता नजर आए।

 

सोनिया नहीं पहुंचीं

गहलोत-पायलट के शपथ ग्रहण में कांग्रेस से राहुल, मनमोहन के अलावा मल्लिकार्जुन खड़गे, पुड्डुचेरी के सीएम वी नारायणसामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, जतिन प्रसाद, नवजोत सिंह सिद्धू मौजूद थे। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद नहीं थीं।

12 अन्य दलों के नेता शपथ ग्रहण में पहुंचे

 

  • राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल
  • तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू
  • जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा: जीतनराम मांझी
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला
  • झारखंड मुक्ति मोर्चा : हेमंत सोरेन
  • झारखंड विकास मोर्चा : बाबूलाल मरांडी
  • राजद : तेजस्वी यादव
  • लोजद : शरद यादव
  • द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू
  • सपा : राजेश कुमार (विधायक)
  • असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट : बदरुद्दीन अजमल

 

माया-ममता-अखिलेश नहीं आए

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती को भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे निजी वजहों से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए। अखिलेश ने ट्वीट करके बताया कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर विधायक राजेश कुमार पहुंचे।

cm

 

67 साल की उम्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने गहलोत

अशोक गहलोत 1998 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तब उनकी उम्र 47 थी। इसके बाद 2008 में उन्हें सत्ता की कमान मिली। तब वे 57 साल के थे। उनकी अभी उम्र 67 साल है।

 

मध्यप्रदेश: 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे कमलनाथ
कमलनाथ मध्यप्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री के तौर पर दोपहर 1.30 बजे भोपाल में बीएचईएल के जंबूरी मैदान में शपथ लेंगे। पहले यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में होना था। मध्यप्रदेश में कांग्रेस 114 सीटों पर जीती। उसे बसपा के दो, सपा के एक और चार निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। कमलनाथ के साथ आरिफ अकील, सज्जन सिंह  वर्मा, तुलसी सिलावट, गोविंद राजपूत, हुकुम सिंह कराड़ा, विजय लक्ष्मी साधौ, बिसाहूलाल सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, लक्ष्मण सिंह/जयवर्द्धन सिंह, हिना कांवरे, कमलेश्वर पटेल, तरुण भनोत और निर्दलीय प्रदीप जायसवाल भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। डॉ. गोविंद सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने की चर्चा है।

 

छत्तीसगढ़: तीसरे मुख्यमंत्री होंगे बघेल
भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर सोमवार को रायपुर के साइंस कॉलेज में शाम 4.30 बजे शपथ लेंगे। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि सोमवार को बघेल अकेले शपथ लेंगे। मंत्रियों पर फैसला बाद में होगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटें जीती हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery