राजनांदगांव. जिले से 15 साल से सीएम रहे डॉ. रमन सिंह को अपने ही विधानसभा क्षेत्र के 58 बूथों में हार का सामना करना पड़ा। इसमें ज्यादातर बूथ ग्रामीण के हैं, जहां करुणा शुक्ला ने जीत दर्ज की। जबकि शहर के 16 बूथों में तो करारी हार का सामना करना पड़ा। सीएम के कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री निवास का बोर्ड भी हटा दिया गया है।
इस बार ग्रामीण मंडल में किसानों ने भड़ास निकाली है। इस वजह से सीएम को ही ज्यादातर बूथों में हार का सामना करना पड़ गया। वहीं व्यापारियों की नाराजगी शहर में सामने आई। इससे लीड कम हुई। जबकि सीएम स्वयं पिछले एक वर्ष से अपना दौरा गांवों में जारी रखे थे। विकास यात्रा के बहाने भी गांवों में दौरा किया था लेकिन इसका असर नहीं दिखा।
राजनांदगांव विधानसभा में पिछली बार जहां भाजपा को 58.39 फीसदी वोट मिले थे वह घटकर 52.19 फीसदी पर जा पहुंची। 6.2 फीसदी वोट भाजपा के कम हुए हैं। कांग्रेस को पिछले चुनाव से 34.26 फीसदी वोटों से बढ़कर इस बार 41.22 फीसदी वोटों तक पहुंच गई। ग्रामीण मंडल में चुनाव से पहले लगातार घमासान की स्थिति रही। मंडल अध्यक्ष लीलाधर साहू विवादों में रहे। उन्हें हटाने के लिए बैठकें भी चलीं। अंत में स्वयं लीलाधर को ही इस्तीफा देना पड़ गया
क्षेत्र के पश्चिमी भाग में सुकुलदैहान से लेकर पेंड्री तक इन बूथों में सीएम को हार का सामना करना पड़ा। इनमें से सुकुलदैहान बूथ नंबर एक में ही कांग्रेस को 307 और भाजपा को 140 वोट मिले। गातापार बूथ नंबर 3 में कांग्रेस को 297, भाजपा 289, लिटिया बूथ नंबर 6 में कांग्रेस 304, भाजपा 303, धनगांव बूथ नंबर 7 में कांग्रेस 399 और भाजपा 351, इंदामरा बूथ नंबर आठ में कांग्रेस 493, भाजपा 435, रेवाडीह बूथ नंबर 14 में कांग्रेस 350 व भाजपा 241, पेंड्री 15 में कांग्रेस 448, भाजपा 241 को वोट मिले।
शहर के बूथ नंबर 92 में कांग्रेस को 396, भाजपा 381, 93 में कांग्रेस 540, भाजपा 266, 112 में कांग्रेस को 412, भाजपा को 298 वोट मिले। बूथ 120 में कांग्रेस को 271, भाजपा को 239, 144 में कांग्रेस को 219, भाजपा को 206, 145 में कांग्रेस को 568, भाजपा 416, 146 में कांग्रेस को 384 व भाजपा को 341 वोट मिले।
गौरीनगर क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी करुणा शुक्ला को अच्छी लीड मिली। यहां के तीन बूथों में भाजपा बुरी तरह से हारी। बूथ नंबर 43 कौरिनभांठा में कांग्रेस 308 व भाजपा 235, लखोली के दो बूथ 57 में कांग्रेस 470, भाजपा 449 व 62 में कांग्रेस 437, भाजपा 364, चिखली 69 में कांग्रेस 415, भाजपा 391 वोट मिले। गौरीनगर बूथ नंबर 76 में कांग्रेस को 590, भाजपा 274, 77 में कांग्रेस 402, भाजपा 364, 78 में कांग्रेस को 492 व भाजपा को 244 वोट मिले। भेड़ीकला 84 में कांग्रेस 352, भाजपा 345 वोट मिले।
महापौर मधुसूदन यादव के वार्ड में भी रमन को हार का सामना करना पड़ा। जबकि पार्षद दीपक चौहान भी भाजपा के ही हैं। मोतीपुर के दो बूथों में भाजपा को हार मिली। जबकि प्रचार के दौरान सीएम ने अपनी सभा की शुरुआत यहीं से की थी। इसमें बूथ नंबर 30 में कांग्रेस को 425, भाजपा 355, 34 में कांग्रेस 410, भाजपा 371 वोट मिले।
इन बूथों में मंडल अध्यक्ष की नाराजगी मतदाताओं ने निकाली। बूथ नंबर 189 में कांग्रेस को 322, भाजपा को 319, 190 में कांग्रेस को 294, भाजपा को 237, 191 में कांग्रेस को 368, भाजपा को 232, 192 में कांग्रेस को 284, भाजपा को 174, 196 में कांग्रेस को 335, भाजपा को 324, 197 में कांग्रेस को 139, भाजपा को 98, 199 में कांग्रेस को 292, भाजपा को 276, 201 में कांग्रेस को 211, भाजपा को 204, 203 में कांग्रेस को 400, भाजपा को 368, 205 में कांग्रेस को 407, भाजपा को 365, 206 में कांग्रेस को 266, भाजपा को 188, 207 में कांग्रेस को 423, भाजपा को 379, 210 में कांग्रेस को 247, भाजपा को 246, 211 में कांग्रेस को 584, भाजपा को 389, 215 में कांग्रेस को 468, भाजपा को 389, 215 में कांग्रेस को 468, भाजपा को 392, 219 में कांग्रेस को 414, भाजपा को 237 और 220 में कांग्रेस को 347, भाजपा को 308 वोट मिले हैं।
ग्रामीण क्षेत्र के बूथ नंबर 155 में कांग्रेस 432, भाजपा 359, 158 में कांग्रेस 189 व भाजपा को 115, 159 में 235 व भाजपा को 181, 160 में कांग्रेस को 339, भाजपा को 199, 161 में कांग्रेस को 291, भाजपा को 140, 162 में कांग्रेस को 409 व भाजपा को 358, 163 में कांग्रेस को 545 व भाजपा को 298, 164 में कांग्रेस 257, भाजपा को 207, 169 में कांग्रेस को 200, भाजपा को 194, 173 में कांग्रेस को 540, भाजपा को 465, 174 में कांग्रेस को 387, भाजपा को 341, 176 में कांग्रेस को 240, भाजपा को 225, 178 में कांग्रेस को 151 व भाजपा को 135, 179 में कांग्रेस को 305, भाजपा को 260, 183 में कांग्रेस को 268, भाजपा को 239, 186 में कांग्रेस को 445, भाजपा को 322, 187 में कांग्रेस को 340, भाजपा को 290 वोट मिले हैं।
Comment Now