Sunday, 13th July 2025

मध्यप्रदेश / सबसे उम्रदराज विधायक नागेंद्र सिंह (76) तो शरद कोल (28) सबसे युवा

Fri, Dec 14, 2018 7:27 PM

15वीं विधानसभा में औसत आयु 51 साल, 14वीं में थी 47 वर्ष

 

भोपाल. 15वीं विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों की औसत उम्र 14वीं विधानसभा से 4 साल ज्यादा है। इस बार निर्वाचित सदस्यों की औसत उम्र 51 वर्ष है। पिछली विधानसभा में यह औसत 47 वर्ष था। प्रदेश की 14वीं विधानसभा दिल्ली के बाद सबसे युवा मानी जाती थी। चुनाव की शुरुआत में दोनों ही पार्टियों ने युवा प्रत्याशियों को तरजीह देने की बात कही थी, लेकिन लिस्ट फाइनल होते-होते दोनों ही पार्टियों ने अनुभवी प्रत्याशियों को ही तरजीह दी।

 

30 वर्ष से कम उम्र के ज्यादातर प्रत्याशी हारे
कांग्रेस और भाजपा ने 30 या इससे कम उम्र के 9 प्रत्याशियों को टिकट दिए थे, लेकिन वे ज्यादातर प्रत्याशी चुनाव हार गए। केवल तीन प्रत्याशी ही जीत दर्ज कराने में कामयाब रहे। इसमें 2 भाजपा और एक प्रत्याशी कांग्रेस का है। ब्योहारी से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले शरद जुगल कोल की उम्र 28 साल है। वे 15वीं विधानसभा में सबसे युवा विधायक होंगे।

 

70 से अधिक उम्र वाले 9 में से तीन ही जीते :

भाजपा-कांग्रेस ने 70 या इससे अधिक उम्र वाले नौ नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन इसमें से सिर्फ 4 ही जीते। सबसे अधिक उम्र वाले भाजपा के मोती कश्यप (78) और कांग्रेस के सरताज सिंह (78) चुनाव हार गए। भाजपा के तीन प्रत्याशी गुढ़ से नागेंद्र सिंह (76), नागौद से नागेंद्र सिंह (76) और रेगांव से जुगल किशोर बागरी (75) चुनाव जीतने में सफल रहे। कांग्रेस से केवल एक प्रत्याशी कटंगी से तमलाल रघुजी सहारे (71) ही चुनाव जीतने में सफल रहे। गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह विधानसभा में सबसे उम्रदराज जनप्रतिनिधि होंगे। उनकी उम्र 76 वर्ष 1 माह और 25 दिन है।

 

14वीं विधानसभा में पहुंचे थे 153 शिक्षित विधायक, 15वीं में 155 :

15वीं विधानसभा में उच्च शिक्षित विधायकों की संख्या में महज 2 सदस्यों का ही इजाफा हुआ है। पहले ग्रेजुएट और इससे अधिक शिक्षित विधायकों की संख्या 153 थी, जो अब बढ़कर 155 हो गई है। इनमें 3 पीएचडी, 56 पोस्टग्रेजुएट और 40 प्रोफेशनल ग्रेजुएट हैं। 56 विधायक सिर्फ सामान्य ग्रेजुएट हैं। 3 विधायक पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारी हैं। यशोधरा राजे सिंधिया ने अपनी शैक्षणिक योग्यता सीनियर केंब्रिज (हायर सेकंडरी के समकक्ष) बताई है। पीएचडीधारी तीन विधायक डॉ. नरोत्तम मिश्रा, डॉ. अरविंद भदौरिया और डॉ. मोहन यादव तीनों ही भाजपा के हैं।

 

शैक्षणिक अनुपात :

 

 education

 

 

 education 2

 

 
 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery