शादी के बाद 13 दिसम्बर को हुए वेडिंग रिसेप्शन में उदित नारायण, पूनम ढिल्लन, अभिजीत, सोनू निगम भी पहुंचे।
बॉलीवुड डेस्क. सिंगर अलका याग्निक की बेटी सायशा कपूर ने शादी कर ली है। 12 दिसंबर को सायशा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अमित देसाई के साथ शादी के बंधन में बंधीं। शादी में सायशा ने रेड कलर का लहंगा पहना था वहीं अमित आइवरी शेरवानी में दिखे। खास बात ये थी कि अल्का ने खुद बेटी की शादी में सिंगिंग परफॉर्मेंस दी। अल्का ने सायशा लिए एक इमोशनल सॉन्ग डेडीकेट किया।
शादी में बॉलीवुड से सिर्फ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन पहुंचीं। सायशा के प्री-वेडिंग फंक्शन 10-11 दिसंबर को हुए। इसमें हल्दी, संगीत और मेहंदी सेरेमनी हुईं। सायशा ने पिछले साल 25 दिसंबर को अमित से सगाई की थी।
28 साल की सायशा अंधेरी स्थित रेस्त्रां Boveda Bristro की को-ऑनर हैं। वे इस रेस्त्रां को अपने दो चाइल्डहुड फ्रेंड्स के साथ चलाती हैं। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ मार्केटिंग से एमबीए किया है। ग्लैमर की दुनिया से जुड़े रहने के बावजूद सायशा ने इसमें करियर नहीं बनाया। मां की राह पर चलते हुए सिंगिंग में भी ट्रेनिंग ली। लेकिन एक दिन की ट्रेनिंग के बाद इसे भी छोड़ दिया था।
अलका याग्निक और शिलांग बेस्ड बिजनेसमैन नीरज कपूर ने 1989 में शादी की थी। अलका पिछले 26 साल से हसबैंड नीरज से अलग रह रही हैं। इनके अलग होने की वजह कोई झगड़ा नहीं, बल्कि काम है। दोनों डिफरेंट फील्ड से हैं, इसलिए दोनों ने यह निश्चय किया कि वे अलग रहकर अपने काम पर फोकस करेंगे। अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच रिलेशनशिप कायम है। उनकी एक ही बेटी सायशा, जो अलका के साथ रहती हैं।
Comment Now