Saturday, 24th May 2025

छत्तीसगढ़ चुनाव / कांग्रेस को 2 सीटें, जोगी दो पर खुद जीते और तीन पर भाजपा उनके कारण जीती

Wed, Dec 12, 2018 10:41 PM

 

  • एक नजर में पूरा चुनाव : बिलासपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों के बारे में सबकुछ 
  • बिलासपुर से कद्दावर मंत्री अमर अग्रवाल हार गए चुनाव, शैलेष पांडेय चुने गए विधायक

 

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के चुनाव में भाजपा पूरी तरह से साफ हो गई। जिस 65 प्लस जीत का दावा भाजपा ने किया था, परिणाम आने के बाद ठीक इसके उलट स्थिति है। प्रदेश में अब कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस की इस आंधी में प्रदेश की कैबिनेट के बड़े-बड़े मंत्री अपनी कुर्सी नहीं बचा सके। यहां तक कि भाजपा का गढ़ माने जाने वाला बिलासपुर भी ढह गया और मंत्री अमर अग्रवाल पहली बार चुनाव में खड़े हुए शैलेष पांडेय से हार गए। हालांकि जोगी कांग्रेस खुद दो सीट पर जीते, लेकिन जिले की तीन सीटें उनके कारण भाजपा के खाते में जा गिरी। 

 

  • बिलासपुर-कांग्रेस

बिलासपुर विधानसभा

भाजपा  कांग्रेस  नोटा 

55918 वोट मिले। जो 2013 से 16337 वोट कम रहे। 

66881 वोट मिले। जो 2013 से 10000 वोट ज्यादा हैं। 

1140 वोट व अन्य को 797 वोट मिले। 

 

जोगी का असर : जकांछ के बृजेश साहू ने 3587 वोट हासिल किए। ज्यादा भाजपा के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट भाजपा के अमर अग्रवाल के पास थी उन्होंने कांग्रेस की वाणीराव को 15599 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले बिलासपुर में 2018 का वोटिंग 61.33% मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 60.63% थी 

जीत के दो कारण 

  1. नए और गैर विवादित चेहरे के कारण लोगों ने ज्यादा पसंद किया। 
  2. कांग्रेस का खुलाघात सामने आ गया तो उन लोगों पर भरोसा नहीं किया, अपनी टीम बनाई। 

 

  • मरवाही - जकांछजे 

मरवाही

जकांछजे भाजपा कांग्रेस

74041 वोट मिले। पहली बार नई पार्टी से उतरे। 

27579 वोट मिले। जो 2013 से 23920 वोट कम रहे। 

20040 वोट व अन्य को 9978 वोट मिले। 

 

जोगी का असर : पहली बार खुद पार्टी बनाकर उतरे और जीत हासिल की। भाजपा के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट कांग्रेस के अमित जोगी के पास थी उन्होंने भाजपा की समीरा पैकरा को 4620 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले मरवाही में 2018 का वोटिंग 80.93%  मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 83.77 % थी 

जीत के दो कारण 

  1. 2003 में छत्तीसगढ़ के गठन के बाद से जोगी परिवार का कब्जा रहा है। 
  2. क्षेत्र में खासकर आदिवासियों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। 
     
  • कोटा - जकांछजे 

कोटा

जकांछजे भाजपा कांग्रेस

48800 वोट मिले। पहली बार नई पार्टी से उतरीं। 

45774 वोट मिले। जो 2013 से 7527 वोट कम रहे। 

30803 वोट मिले। जो 2013 से 27587 वोट कम रहे। 

 

जोगी का असर : पहली बार जकांछ की पार्टी से उतरीं और जीत हासिल की। भाजपा के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट कांग्रेस के रेणू जागी के पास थी उन्होंने भाजपा के काशी साहू को 5089 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले कोटा में 2018 का वोटिंग % 75.13%  मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 77.31% थी 

जीत के दाे कारण 

  1. बीते कार्यकाल में सीधे मतदाताआंे से जुड़ाव। पिछड़े इलाके में लगातार विकास के कार्य किए। 
  2. महिला सशक्तिकरण पर लगातार काम किए। इससे महिला मतदातों का अधिकांश वोट मिला। 

 

  • बेलतरा - भाजपा 

बेलतरा

भाजपा कांग्रेस नोटा

49601 वोट मिले। जो 2013 से 1289 वोट कम रहे। 

43342 वोट मिले। जो 2013 से 1820 वोट कम रहे। 

2176 वोट व अन्य को 2576 वोट मिले। 

जोगी का असर : जकांछ के अनिल टाह ने 38308 वोट हासिल किए। ज्यादा कांग्रेस के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट भाजपा के बद्रीधर दीवान के पास थी उन्होंने कांग्रेस के भूवनेश्वर यादव को 5728 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले बेलतरा में 2018 का वोटिंग % 68.06% मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 77.31% थी 

 जीत के दो कारण 

  1. स्थानीय होने का भाजपा प्रत्याशी रजनीश सिंह को चुनाव में फायदा मिला। 
  2. बेलतरा क्षेत्र में भाजपा का कब्जा रहा। अधिकांश लोग चुनाव चिन्ह देखकर वोट देते हैं। 

 

  • तखतपुर - कांग्रेस 

तखतपुर

कांग्रेस भाजपा नोटा

40775 वोट अभी तक मिले हैं। जो 2013 से 3352 कम हैं। 

36044 वोट अभी तक मिले। जो 2013 से 8691 कम हैं। 

472 वोट रात तीन बजे तक मिल चुके थे। 

 

जोगी का असर : जकांछ के संतोष कौशिक ने 36319 वोट लिए। वे रात 3 बजे दूसरे नंबर पर आ गए। 

  • 2013 में यह सीट भाजपा के राजू सिंह क्षत्री के पास थी उन्होंने कांग्रेस के आशीष सिंह ठाकुर को 608 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले तखतपुर में 2018 का वोटिंग % 73.04%  मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 77.11% थी 

बढ़त के दो कारण 

  1. पिता रोहिणी वाजपेयी और ससुर बलराम सिंह ठाकुर की छवि का फायदा मिला। 
  2. भाजपा में भितरघात के कारण कुछ लोग सक्रिय नहीं हुए, नतीजा कांग्रेस को फायदा। 

 

  • बिल्हा - भाजपा 

बिल्हा

भाजपा कांग्रेस निर्दलीय

84431 वोट मिले। जो 2013 से 1180 वोट ज्याद मिले। 

57907 वोट मिले। जो 2013 से 25691 वोट कम है। 

4518 वोट लेकर मनोज ठाकुर चौथे नंबर पर रहे। 

 

जोगी का असर : जकांछ के सियाराम कौशिक ने 29613 वोट हासिल किए। कांग्रेस के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट कांग्रेस के सियाराम कौशिक के पास थी उन्होंने भाजपा के धरमलाल कौशिक 10968 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबल बिल्हा में 2018 का वोटिंग % 73.73%  मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 76.69 % थी 

जीत के दो कारण 

  1. पांच साल में मतदाताओं से सीधा संपर्क, हर व्यक्ति को महत्व देने का लाभ मिला। 
  2. पिछड़े इलाकों में विकास के हर छोटे-बड़े काम कराए। इससे लोगों का विश्वास बढ़ा। 

 

  • मस्तूरी - भाजपा 

मस्तूरी

भाजपा बसपा कांग्रेस

67950 वोट मिले। जो 2013 से 5687 वोट ज्यादा मिले। 

53843 वोट मिले। जो 2013 से 42744 वोट ज्यादा मिले। 

53620 वोट मिले। पिछली बार से 32779 वोट कम मिले। 

जोगी का असर : बीएसपी के जयेन्द्र पाटले ने 53843 वोट हासिल किए। ज्यादा कांग्रेस के वोट काटे। 

  • 2013 में यह सीट कांग्रेस के दिलीप लहरिया के पास थी उन्होंने भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी को 24146 वोट से हराया था 
  • 2013 के मुकाबले मस्तूरी में 2018 का वोटिंग % 69.08%  मतदान हुआ जबकि 2013 में वोटिंग 74.77% थी 

जीत के दो कारण 

  1. पांच साल पहले बांधी इस इलाके के विधायक थे तो यहां अच्छा काम हुआ। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery