Monday, 21st July 2025

मध्यप्रदेश / शिवराज सिंह ने ली हार की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री पद से दिया त्यागपत्र

Wed, Dec 12, 2018 10:38 PM

 

  • शिवराज बोले- जनता ने वोट हमको ज्यादा दिए, लेकिन सीट कांग्रेस की ज्यादा आई

 

भोपाल. विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने मंत्रीमंडल का त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भी जनादेश दिया है उन्हें स्वीकार्य है। हालांकि जनता ने जनादेश कांग्रेस को भी नहीं दिया है। 

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने वोट हमको ज्यादा दिए हैं। लेकिन सीट कांग्रेस की ज्यादा आई हैं। हम तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं रखते । 

इसके साथ ही उन्होंने अपना ट्वीटर अकाउंट भी अपडेट कर दिया। शिवराज सिंह चौहान के नाम के आगे से मुख्यमंत्री हटा दिया है। सीएम शिवराज की जगह एक्स सीएम शिवराज सिंह चौहान स्टेटस अपडेट किया गया है। 

 

ganesh

 

 

राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता की पंक्तियां दोहराई। उन्होंने कहा 'ना हार में, ना जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं; कर्तव्य पथ पर जो भी मिले, ये भी सही, वो भी सही।' इससे पहले शिवराज सिंह ने कहा कि अब मैं मुक्त हो गया हूं। हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery