Friday, 6th June 2025

मध्यप्रदेश / कमलनाथ ने सरकार बनाने का दावा पेश किया, राज्यपाल ने कहा- पहले नेता चुने, फिर आएं

Wed, Dec 12, 2018 10:14 PM

 

  • कांग्रेस की 114 सीटें, बसपा के 2, और सपा के एक विधायक का भी मिला समर्थन
  • मायावती ने कांग्रेस को समर्थन देने का किया ऐलान, अखिलेश ने किया ट्वीट

 

भोपाल. कांंग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। राज्यपाल ने कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल से कहा है कि पहले अपना नेता चुने फिर आएं।  कांग्रेस को 114 सीटे मिली हैं। कांग्रेस को बसपा के 2, निर्दलीय 4 और समाजवादी पार्टी के एक विधायक का समर्थन मिला है। राज्यपाल से मिलने के बाद कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मिलने उनके निवास पर गए हैं।

 

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए बसपा कांग्रेस को समर्थन देगी। राज्य में बसपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। मायावती के कांग्रेस को समर्थन के बाद कांग्रेस बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई। कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत दर्ज की है। 

 

कांग्रेस सूत्रों ने यह दावा भी किया है कि चार निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी प्राप्त है। ये निर्दलीय विधायक शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का ट्वीट किया है। सपा ने राज्य में एक सीट पर जीत दर्ज की है।  

मायावती ने कहा उनका वोट ट्रांसफर हुआ: मायावती ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि भले ही बसपा के उम्मीदवार ज्यादा संख्या में जीत दर्ज नहीं कर पाए, लेकिन हमारा वोट ट्रांसफर हुआ है। इसी वजह से कांग्रेस को प्रदेश में इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता दुखी थी। 

 

कांग्रेस को कोसा: मायावती ने कहा कि कांग्रेस राज में दलितों, पिछड़ों के लिए कुछ भी नहीं हुआ। कांग्रेस के कारण ही बहुजन समाज पार्टी बनानी पड़ी। भाजपा जातिवादी और हीन सोच रखती है, मायावती ने माना है कि उनकी पार्टी को अच्छा रिजल्ट नहीं मिला। इन चुनावों में हम अपना प्रदर्शन आगे सुधारेंगे। लोकसभा चुनाव में अच्छा रिजल्ट लाने के लिए हम अभी से ही मेहनत करेंगे।

 

121 विधायकों के समर्थन का दावा: कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा है कि कांग्रेस की 114 सीटें और सात अन्य व निर्दलीय सीट मिलाकर कांग्रेस के पास कुल 121 सीटें हैं जिसके आधार पर  राज्यपाल से मुलाकात कर दावा पेश किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया दीपक बावरिया सहित कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद रहे।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery