Thursday, 22nd May 2025

MP Chunav Result 2018 : मालवा-निमाड़ के प्रारंभिक रुझान कई महारथियों के खिलाफ

Tue, Dec 11, 2018 7:23 PM

इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति में कई रसूखदार चेहरे देने वाले मालवा-निमाड़ में इस बार जनता ने कई महारथियों को नकार दिया है। ऐसा विधानसभा चुनाव 2018 की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों से नजर आ रहा है। 

 

सेंधवा में मंत्री अंतरसिंह आर्य पीछे

बड़वानी : जिले में कुल 4 सीटें हैं- बड़वानी, राजपुर, सेंधवा और पानसेमल। इनमें सेंधवा सीट से शिवराज कैबिनेट के प्रमुख मंत्री अंतरसिंह आर्य कांग्रेस के ग्यारसीलाल रावत को 4427 मतों से पीछे थे।

खरगोन में मंत्री पाटीदार पीछे

खरगोन : जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं- महेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, भगवानपुरा, बड़वाह। इनमें से कसरावद सीट से विधायक सचिन यादव 1300 मतों पीछे चल रहे हैं, वहीं महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य और बागी राजकुमार मेव कांग्रेस की प्रत्याशी और पूर्व मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ से पीछे हैं। वे फिलहाल मेव से 4439 मतों से आगे हैं। बड़वाह में चौथी बार किस्मत आजमा रहे विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी कांग्रेस सचिन बिरला से 647 मतों से पीछे हैं। खरगोन में राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार कांग्रेस के रवि जोशी से 178 मतों से पीछे हैं। यह क्षेत्र पाटीदार बहुल है। पिछली बार पाटीदार ने जोशी को 6800 मतों से हराया था।

नीमच में जिले में भाजपा 2-1 से आगे

नीमच : जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं- जावद, नीमच और मनासा। यहां जावद में कांग्रेस के राजकुमार अहीर आगे हैं, जबकि अन्य दो सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे हैं।

मंदसौर में कांग्रेस-भाजपा बराबर

मंदसौर : जिले की 4 विधानसभा सीटों पर पहले राउंड के बाद में दो में बीजेपी और दो में कांग्रेस आगे चल रही है। मंदसौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के यशपाल सिंह सिसोदिया 60 वोटों से आगे चल रहे हैं, मल्हारगढ़ में कांग्रेस के परशुराम सिसोदिया 1004 वोटों से आगे चल रहे हैं। मल्हारगढ़ विस की 25 नंबर पोलिंग बूथ की मशीन खराब हुई। सुवासरा विधानसभा सीट पर बीजेपी के राधेश्याम पाटीदार 297 वोटों से आगे चल रहे हैं। गरोठ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया फिलहाल 449 वोटों से आगे चल रहे हैं।

मनोहर ऊंटवाल आगे

आगर मालवा : जिले में तीन विधानसभा सीटें हैं- आगर और सुसनेर। सुसनेर में निर्दलीय प्रत्याशी राणा विक्रमसिंह (7395) भाजपा प्रत्याशी मुरलीधर पाटीदार (4890) से आगे चल रहे हैं। वहीं यहां कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र परिहार को 3190 मत मिले हैं। आगर में दूसरे चक्र में भाजपा प्रत्याशी मनोहर ऊंटवाल (7261) और कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े (6632) से आगे हैं।

शाह सातवीं बार मैदान में,पहली बार मतगणना में पीछे

खंडवा : जिले में चार सीटें हैं- खंडवा, मांधाता, हरसूद और पंधाना। दो चक्र की मतगणना के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह हरसूद में कांग्रेस के सुखराम साल्वे से 164 मतों से पीछे हैं। विजय शाह सातवीं बार भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में हैं। अभी तक अपराजित रहे हैं। खंडवा में भाजपा से देवेंद्र वर्मा कांग्रेस के कुंदन मालवीय से 1431वोट से आगे हैं। मांधाता भाजपा के नरेंद्र सिंह तोमर कांग्रेस के नारायण पटेल 1737 वोट से आगे हैं। पंधाना में कांग्रेस की छाया मोरे भाजपा के राम डांगोरे से 341वोट से आगे हैं।

हाटपिपलिया में मंत्री दीपक जोशी पीछे

देवास : जिले में देवास, हाटपिपलिया, खातेगांव, सोनकच्छ, बागली सीटें हैं। इनमें से हाटपिपलिया से मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस के मनोज चौधरी से करीब 500 मतों से पीछे हैं। वहीं सोनकच्छ से कांग्रेस के सज्जनसिंह वर्मा (11000) भाजपा राजेंद्र वर्मा (11400) से पीछे हैं।

मंत्री पारस जैन आगे

उज्जैन : जिले में उज्जैन उत्तर में मंत्री पारस जैन भाजपा की ओर से किला लड़ा रहे हैं। अभी वे 3765 मतों के साथ कांग्रेस के राजेंद्र भारती (2013) से आगे चल रहे हैं। वहीं घट्टिया सीट से भाजपा के अजीत बोरासी (3097) कांग्रेस के मालवीय (3661) से पीछे चल रहे हैं।

अर्चना पीछे

बुरहानपुर : जिले में नेपानगर, शाहपुर और बुरहानपुर सीटों पर कड़ा मुकाबला है। इनमें से नेपानगर में भाजपा और दो अन्य स्थानों पर कांग्रेस आगे है। अर्चना चिटनीस पीछे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery