Friday, 6th June 2025

मध्यप्रदेश चुनाव / मप्र विधानसभा चुनाव 2018 : प्रदेश की इन 24 सीटों पर सबकी नजर, मुख्यमंत्री की बुधनी तो नेता प्रतिपक्ष की चुरहट में साख दांव पर

Tue, Dec 11, 2018 7:07 PM

 

  • मंगलवार को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में एक साथ मतगणना
  • मप्र में भाजपा सरकार 15 साल से सत्ता में काबिज है, शिवराज सिंह चौहान 13 साल से मुख्यमंत्री हैं

 

इंदौर. मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में अगली सरकार किसकी होगी यह मंगलवार को तय हो जाएगा। मतगणना के बाद से ही मप्र का चुनाव सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां कांग्रेस ने मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को उन्हीं के घर बुधनी में घेरने की कोशिश की है। मुख्यमंत्री को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को मैदान में उतारा है। चुरहट सीट भी इस बार काफी चर्चा में है। यहां से नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह का सामना शर्तेंदु तिवारी से है।सिंह यहां से लगातार जीत हासिल करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार मुकाबला कठिन है। इंदौर-3 तो भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नाक का सवाल बन गई है। यहां से उनके बेटे आकाश विजयवर्गीय चुनाव मैदान में हैं। बुधनी सीट के साथ ही प्रदेश की 24 सीटों पर इस बार प्रदेशभर की नजर है। राजनीतिक पंड़ितों का कहना है कि यहां कई चौंकाने वाले रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

होशंगाबाद और घटि्टया सीट पर भाजपा और कांग्रेस अपनों से ही घिरे : होशंगाबाद और घटि्टया सीट में इस बार मुकाबला काफी रोचक नजर आ रहा है। कुछ दिनों पहले तक जो लोग चुनाव के लिए रणनीति बना रहे थे, अब वे ही जीत की राह में रोड़ा बने हुए हैं। होशंगाबाद में जहां भाजपा सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर नामांकन के कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस का दामन थाम लिया था। सरताज सिंह यहां विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी सीताशरण शर्मा को टक्कर दे रहे हैं। वहीं घटि्टया से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा पहुंचे प्रेमचंद गुड्‌डू ने चुनाव के पहले भाजपा का दामन थाम लिया। घटि्टया से भाजपा ने गुड्‌डू के बेटे और युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे अजीत बौरासी को चुनाव मैदान में उतारा है। यहां कांग्रेस ने रामलाल मालवीय को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

 

इंन सीटों पर रोचक मुकाबला : बुधनी, चुरहट, दमोह, होशंगाबाद, भोजपुर, दतिया, राघौगढ़, इंदौर-3, राजपुर, शिवपुरी, राऊ, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, सोनकच्छ, भितरवार, चाचौड़ा, विजय-राघौगढ़, रहली, वारासिवनी, खुरई, नरेला, हरसूद, गोविंदपुरा, इंदौर - 4, राजनगर.

 

मप्र में 2013 विस में मिली सीटें

सीटें : 230

भाजपा - 165

कांग्रेस - 56

अन्य - 09

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery