Friday, 6th June 2025

LIVE / चुनावी रुझान: मप्र-छग और राजस्थान में कांग्रेस आगे; तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त

Tue, Dec 11, 2018 7:03 PM

 

  • मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा 15 साल से सत्ता में, राजस्थान में भी पिछली बार भाजपा जीती थी
  • तेलंगाना में दूसरा विधानसभा चुनाव हुआ, पिछली बार टीआरएस जीती थी
  • मिजोरम पूर्वोत्तर का इकलौता राज्य है, जहां कांग्रेस की सरकार

 

नई दिल्ली.  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस आगे है। उधर, मिजोरम में एमएनएफ जबकि तेलंगाना में टीआरएस को बढ़त है। मध्यप्रदेश के आठ एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। वहीं, राजस्थान के सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को आगे दिखाया गया था। छत्तीसगढ़ में पांच एग्जिट पोल्स में कांग्रेस और तीन में भाजपा के आगे रहने का अनुमान जताया गया था। पांचों राज्यों में कुल 679 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 56% यानी 382 सीटें भाजपा के पास हैं।

 

11 बजे तक के रुझानों का एनालिसिस

 

 

 

3 अहम राज्यों के रुझानों की हर घंटे की तस्वीर

 

  मप्र राजस्थान छग
  भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस भाजपा कांग्रेस
9 बजे 27 51 43 65 24 30
10 बजे 109 110 80 100 24 60
11 बजे 103 115 86 99 25 57


अपडेट्स...

 

11:40 AM - भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी रामकृष्ण कुसमरिया पथरिया और दमोह दोनों सीटों से पीछे। चार राउंड की मतगणना के बाद घर लौटे।

11:35 AM - मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह तीन राउंड की मतगणना के बाद खुरई सीट से 700 से ज्यादा वोटों से आगे।

11:25 AM - मध्यप्रदेश के बुधनी में पांच राउंड की मतगणना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 हजार से ज्यादा वोटों से अागे। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह चुरहट से 1200 वोटों से पीछे।

11:15 AM - मध्यप्रदेश में दतिया से नरोत्तम मिश्रा 2500 वोट से आगे
11:00 AM - शीतकालीन सत्र से पहले संसद के बाहर रुझानों पर कुछ नहीं बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
10:50 AM - राजस्थान में पांच राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
10:45 AM - होशंगाबाद में दो राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी और विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा कांग्रेस के सरताज सिंह से 3700 से ज्यादा वोटों से आगे। 
10:30 AM - भोपाल की सात में से 5 सीटों पर कांग्रेस आगे, फिलहाल यहां की छह सीटें भाजपा के पास हैं। भाजपा सिर्फ गोविंदपुरा, नरेला में आगे। चार राउंड की वोटिंग पूरी। मध्य विधानसभा से आरिफ मसूद 5000 वोटों से और उत्तर से आरिफ अकील 8000 वोटों से आगे।

10:15 AM - छत्तीसगढ़ के राजिम से पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल के बेटे अमितेश 8000 वोटों से आगे

10:10 AM - 5 राज्यों की 12 बड़ी सीटें: ओवैसी जीते, रुझानों में भाजपा के तीनों सीएम अपनी-अपनी सीटों पर आगे   

10:00 AM - मिजोरम में एमएनएफ 22, कांग्रेस 13 और तेलंगाना में टीआरएस 90, कांग्रेस गठबंधन 15 सीट पर आगे

09:50 AM - मध्यप्रदेश के रुझानों में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा; कांग्रेस 106, भाजपा 108 सीटों पर आगे

09:40 AM - मप्र-कांग्रेस 104, भाजपा 98; राजस्थान- कांग्रेस 88, भाजपा 74; छत्तीसगढ़- कांग्रेस 50, भाजपा 30 सीटों पर आगे

09:30 AM - छत्तीसगढ़ से रमन सिंह, राजस्थान से गुलाबचंद कटारिया और मप्र के मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे 

09:15 AM - छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 40, भाजपा 30 और तेलंगाना में टीआरएस 40, कांग्रेस गठबंधन 34 सीट पर आगे  

09:00 AM - मध्यप्रदेश में भाजपा 58, कांग्रेस 66 और राजस्थान में भाजपा 55, कांग्रेस 77 सीट पर आगे

08:45 AM - तेलंगाना में कांग्रेस गठबंधन 28, टीआरएस 22 और छत्तीसगढ़ में भाजपा 22, कांग्रेस 26 सीट पर आगे

08:30 AM - मध्यप्रदेश में भाजपा 27, कांग्रेस 23 सीट और राजस्थान में कांग्रेस 43, भाजपा 22 सीट पर आगे

08:15 AM तेलंगाना में टीआरएस 8, कांग्रेस 11 और मिजोरम में कांग्रेस 1, अन्य 1 सीट पर आगे

 

9 बजे तक के रुझानों का एनालिसिस

 

 

 

तीन प्रमुख राज्यों में पिछली बार कौन जीता?

 

दल  मप्र छत्तीसगढ़ राजस्थान
भाजपा 165 49 163
कांग्रेस 58 39 21
बसपा 4 1 13
अन्य 1 13
कुल सीटें 230 90 200

 

तेलंगाना विधानसभा- 2014

कुल सीटें- 119

 

दल  सीटें वोट शेयर
टीआरएस  63  34.3% 
कांग्रेस  21  25.2%
टीडीपी  15 14.7%
एआईएमआईएम  7 3.8% 
भाजपा    5 7.1%
निर्दलीय 1  5%

 

 

मिजोरम: 2013 नतीजे

 कुल सीटें- 40

 

कांग्रेस 34
एमएनएफ 5
एमपीपी 1
भाजपा 0

 

5 चुनावी राज्यों में अभी किसकी सरकार
मध्यप्रदेश- भाजपा, छत्तीसगढ़- भाजपा, राजस्थान- भाजपा, तेलंगाना- टीआरएस, मिजोरम- कांग्रेस 

 

पांचों राज्यों के नतीजों के क्या होंगे मायने?
मध्यप्रदेश : भाजपा जीती तो लगातार चौथा चुनाव जीतेगी। 13 साल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व पर एक बार फिर मुहर लगेगी। भाजपा हारी तो कांग्रेस 15 साल बाद वापसी करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया में से कोई से एक सीएम बनेगा।

राजस्थान : भाजपा जीती तो पिछले पांच चुनाव से हर बार सरकार बदल जाने का 25 साल का सिलसिला टूटेगा। भैरोसिंह शेखावत (1990 और 1993) के बाद ऐसा दूसरी बार होगा जब भाजपा सत्ता बचाए रखेगी। कांग्रेस जीती तो हर बार सत्ता बदल जाने का ट्रेंड कायम रहेगा। अशोक गहलोत और सचिन पायलट सीएम बनने के दावेदार रहेंगे।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस जीती तो राज्य में पहला चुनाव जीतेगी। बसपा की मदद से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जीती तो अजीत जोगी दूसरी बार सीएम बन सकते हैं। वहीं भाजपा जीती तो लगातार चौथा चुनाव जीतेगी। 15 साल से सीएम डॉ. रमन सिंह फिर शपथ लेंगे।

तेलंगाना : टीआरएस जीती तो लगातार दूसरी बार के. चंद्रशेखर राव सीएम बनेंगे। उनकी पार्टी को सीटें कम मिलने पर राज्य में पहली बार गठबंधन सरकार बनेगी। भाजपा जीती तो राज्य में उसकी पहली सरकार होगी। वहीं, कांग्रेस-टीडीपी को जीत मिली तो इस गठबंधन की भी राज्य में पहली सरकार होगी। 

मिजोरम : कांग्रेस जीती तो पूर्वोत्तर में अपनी सत्ता वाला इकलौता राज्य बचा लेगी। भाजपा जीती तो पूर्वोत्तर का आखिरी गढ़ भी वह कांग्रेस से छीन लेगी। 

 

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भाजपा का कैसा प्रदर्शन रहा?

 

  • 2014 में मोदी के पीएम बनने के बाद 22 राज्यों में चुनाव हुए। भाजपा ने 13 राज्यों में सरकार बनाई। वह अभी 18 राज्यों में सत्ता में है। 
  • मई 2014 में जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब भाजपा या एनडीए की सिर्फ आठ राज्यों में और कांग्रेस की 14 राज्यों में सरकार थी। 
  • मोदी के प्रधानमंत्री बनने के वक्त मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गोवा और गुजरात में पहले से भाजपा सरकार थी। आंध्र में उसकी तेदेपा के साथ, पंजाब में अकाली दल और नगालैंड में एनपीएफ के साथ गठबंधन सरकार थी।
  • यहां भाजपा ने चुनाव जीतकर सरकार बनाई : महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, असम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय। गोवा, गुजरात में सत्ता बनाए रखी।
  • यहां सत्ता हासिल की : अरुणाचल प्रदेश में समीकरण बदले तो भाजपा ने सरकार बनाई। वहीं, बिहार में भाजपा 2015 मंे हार गई थी। लेकिन डेढ़ साल बाद उसका जदयू से गठबंधन हुआ और सत्ता में आई।
  • जम्मू-कश्मीर में विधानसभा भंग : राज्य में भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार थी। पीडीपी ने भाजपा से समर्थन वापस लिया। हाल ही में यहा राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विधानसभा भंग कर दी। 
  • कांग्रेस अभी चार राज्यों- पंजाब, मिजोरम, पुड्डूचेरी और कर्नाटक में सत्ता में है। इनमें से कर्नाटक में उसका जेडीएस के साथ गठजोड़ है। दिल्ली समेत बाकी नौ राज्यों में दूसरे दलों की सरकार है।
  • जीडीपी और आबादी के लिहाज से अभी 68% आबादी और 59% इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार। 

 

किस दल की कहां सरकार?
भाजपा : महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, असम, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़।
कांग्रेस : पंजाब, पुड्डूचेरी, मिजोरम, कर्नाटक।
अन्य राज्य : दिल्ली- आप, केरल- सीपीएम, ओडिशा- बीजद, तमिलनाडु- अन्नाद्रमुक, आंध्रप्रदेश- तेदपा, जम्मू-कश्मीर- राष्ट्रपति शासन, तेलंगाना- टीआरएस, बंगाल- तृणमूल, सिक्किम - एसडीएफ।

 

2019 में लोकसभा चुनाव के अलावा 6 राज्यों में होने हैं विधानसभा चुनाव

 

राज्य  कब तक कार्यकाल
सिक्किम  27 मई 2019
अरुणाचल प्रदेश 01 जून 2019
ओडिशा  11 जून 2019
आंध्रप्रदेश  18 जून 2019
हरियाणा 02 नवंबर 2019
महाराष्ट्र 09 नवंबर 2019

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery