विधानसभा चुनाव का परिणाम 11 दिसंबर को आएगा, लेकिन उससे पहले दैनिक भास्कर ने छत्तीसगढ़ की 90 सीटों के संभावित परिणामों का आंकलन किया। स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा-कांग्रेस में इस बार कांटे की टक्कर रही। जोगी कांग्रेस और बसपा के गठबंधन के अलावा कई
निर्दलीयों की वजह से 16 सीटों पर मुकाबला रोचक त्रिकोणीय संघर्ष में तब्दील हो गया। इस कारण नई सरकार के गठन का रास्ता नजदीकी मुकाबले से ही तय होगा। वैसे भाजपा को 34 सीटों पर और कांग्रेस को 35 सीटों पर स्पष्ट जीत मिलती दिख रही है। बाकी सीटें कठिन मुकाबले में फंस गई। पहली बार ऐसा होगा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में अन्य विधायकों की संख्या 5 से अधिक हो सकती है।
Comment Now