Saturday, 17th January 2026

मध्यप्रदेश / सबसे बड़ा सर्वेयर मैं खुद हूं, मुझे पता है भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : शिवराज

Sat, Dec 8, 2018 9:12 PM

 

  • बांधवगढ़ से छुट्टियां मनाकर लौट रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उमरिया में की पत्रकारों से बातचीत 

 

उमरिया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सबसे बड़ा सर्वेयर मैं खुद हूं, जो दिन-रात जनता के बीच रहता है, मुझे पता है कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बना रही है। वह शुक्रवार को आए एग्जिट पोल के रुझानों पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराज शनिवार को बांधवगढ़ नेशनल पार्क से छुट्टी मनाकर लौट आए, उन्होंने उमरिया में पत्रकारों से बातचीत की। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, 'प्रदेश के विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी है। ये सरकार जनता, किसान, मजदूर और भांजे-भांजियों के लिए जरूरी है और इसलिए मुझे पूरा विश्वास है कि भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी।' बांधवगढ़ यात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, 'वहां पर शेर, चीतल, तेंदुआ और अन्य पशु देखे। पेड़-पत्ती, लता और फूल देखे। कुल मिलाकर अच्छा लगा।' 

 

शुक्रवार को आए एग्जिट पोल के रुझानों में भाजपा सरकार को झटका लगता दिख रहा है। यहां कांग्रेस को लीड मिलती दिख रही है तो भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। मध्य प्रदेश में 230 सीटें हैं। इसके लिए 28 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 75 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। 2013 में भाजपा को 165 और कांग्रेस ने 58 सीटें जीती थीं। 

 

मां पीतांबरा के दर्शन करने पहुंचे शिवराज 
शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ मां पीतांबरा का आशीर्वाद लेने दतिया पहुंचे। वह सुबह 10 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचे और यहां से सीधे मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए। ये उनका निजी कार्यक्रम है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery