अहमदनगर। केंद्रीय सड़क और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गडकरी अहमदनगर में कृषि विद्यापीठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। इस दौरान अचानक मंच पर ही गडकरी बेहोश हो गए। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार गडकरी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंच पर ही मेडकल ट्रीटमेंट दिया गया और वो इस दौरान काफी देर तक बेहोश रहे। डॉक्टरों की टीम ने उनका रक्तचाप जांचा गया। बताया जा रहा है कि उनकी शुगर कम हो गई थी और इसके लिए उन्हें कुछ मीठा खाने को दिया गया।
हालत संभलने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त महाराष्ट्र के राज्यपाल गडकरी के पास ही मौजूद थे।
Comment Now