Monday, 21st July 2025

मध्यप्रदेश / मैं ज्योतिष नहीं जो बता सकूं कितनी सीटें मिलेंगी, लेकिन भाजपा की सरकार बनना तय: प्रभात झा

Thu, Dec 6, 2018 7:30 PM

 

  • झा ने कहा- गरीब, आदिवासी और महिलाओं के वोट सबसे ज्यादा भाजपा को मिले
  • प्रभात झा ने सिद्धू के जरिए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा  

 

इंदौर. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा लगातार चौथी बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इस बार हमें गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला है। झा बुधवार को उज्जैन में बाबा महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने विधायक मोहन यादव के साथ बाबा के दर्शन किए। इसके बाद वे इंदौर पहुंचे।

झा ने मीडिया से चर्चा में कहा - सिद्धू की सभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं। इसके लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं, क्योंकि सिद्धू कहते हैं कि वे सिर्फ राहुल गांधी से बात करते हैं। अमरिंदर से तो बात करते ही नहीं। 

 

झा ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस और उसके नेता ये बताएं कि जब लोकसभा चुनाव में कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया जीते थे, तब यह सवाल क्यों नहीं उठाया। ईवीएम का विरोध सिर्फ चर्चा में बने रहने के लिए है। यही नहीं यह बात उनके मन में चुनाव की हार को भी प्रकट करती है।

 

चुनाव में कितनी सीटें भाजपा को मिलने जा रही हैं, इस पर उन्होंने कहा कि मैं कोई ज्योतिष नहीं की यह बता सकूं कि प्रदेश में कितनी सीटें भाजपा को मिलेंगी। लेकिन यह जरूर कहूंगा कि प्रदेश में बहुमत के साथ लगातार चौथी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  झा ने कहा कि गरीब, आदिवासी और महिलाओं का सबसे ज्यादा वोट भाजपा को मिला है। इस बार हर वर्ग ने भरपूर समर्थन दिया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery