जयपुर. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के आखिरी चरण में 7 दिसंबर को राजस्थान और तेलंगाना में मतदान होगा। भाजपा और कांग्रेस ने इन सभी राज्यों में से सबसे ज्यादा ताकत राजस्थान में झोंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 12 सभाएं कीं, जो इन राज्यों में सबसे ज्यादा हैं। इसके अलावा, उन्होंने मध्यप्रदेश में दस, छत्तीसगढ़ में चार, तेलंगाना में पांच और मिजोरम में एक रैली की। इन राज्यों में कुल 679 सीटें हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक रैली के जरिए 200 विधानसभा सीटों में से करीब 16 से 17 सीटों को कवर किया। मोदी ने सीटों के लिहाज से राजस्थान में करीब-करीब यूपी जितनी जनसभाएं कीं। यूपी में मोदी ने 403 सीटों के लिए 24 जनसभाएं की थीं। हालांकि, मोदी ने इन पांच राज्यों में गुजरात से भी कम जनसभाएं की। पीएम ने कुल 32 जनसभाएं कीं। यानी 21 से 22 सीटें कवर कीं। जबकि उन्होंने गुजरात की महज 182 सीटों के लिए 34 जनसभाएं की थीं। यानी एक रैली के जरिए उन्होंने 5 से 6 सीटें कवर की थीं।
किस राज्य में कब चुनाव : छत्तीसगढ़ (90 सीटों के लिए) में 12 और 20 नवंबर को, मध्यप्रदेश (230 सीटें) और मिजोरम (40 सीटें) में 28 नवंबर को चुनाव हुए। राजस्थान की 200 और तेलंगाना की 119 सीटों के लिए शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।
मोदी vs राहुल
मोदी ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में एक रैली के जरिए 22 से 24 सीटें कवर कीं
राहुल गांधी ने 5 राज्यों में करीब 77 जनसभाएं कीं, राजस्थान में 20, एक रैली से 10 सीटें कवर कीं
Comment Now