बॉलीवुड डेस्क. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की। अब उनकी वेडिंग की तस्वीरें आने का सिलसिला जारी है। क्रिश्चियन वेडिंग के बाद उनकी हिंदू शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें प्रियंका लाल जोड़े में दिखाई दे रही हैं तो वहीं निक ने शेरवानी पहनी हुई है।
इन तस्वीरों में वरमाला की मस्ती साफ दिखाई दे रही है। निक के दोस्तों और प्रियंका की सहेलियों ने इस दौरान दोनों को हाथों से ऊपर उठा लिया था। प्रियंका को मंडप तक उनके भाई सिद्धार्थ और कजिन्स लेकर आए थे। फेरों के वक्त जब प्रियंका और निक का गठजोड़ा किया गया, तब कपल खूब हंसता दिखाई दे रहा है।
सामने आई फोटोज में एक वह तस्वीर भी है, जिसमें दुल्हन बनी प्रियंका पति निक जोनस, ससुर पॉल केविन, सास डेनिस, जेठ जो, जेठानी सोफी और जोनस परिवार के बाक़ी सदस्यों के साथ फैमिली पोज दे रही हैं।
Comment Now