उदयपुर. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को यहां संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के नोटबंदी, जीएसटी और भाजपा की हिंदुत्व विचारधारा पर हमला बोला। राहुल ने कहा- "हिंदुत्व का सार क्या है? गीता में क्या कहा गया है? इसका ज्ञान हर किसी को है, हर जगह ज्ञान फैला हुआ है। हर जीवित वस्तु के अंदर ज्ञान है। हमारे पीएम कहते हैं कि वह हिंदू हैं, लेकिन वह हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते। वह किस तरह के हिंदू हैं?" इस कार्यक्रम में मेवाड़ संभाग के डॉक्टर, इंजीनियर और वकील समेत 400 लोगों ने हिस्सा लिया।
राहुल ने कहा कि मोदी सरकार ने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। कुल 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया गया है, करोड़ों हिंदुस्तानियों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया। दरअसल, वे बड़े लोगों का कर्ज छुप-छुपकर माफ करते हैं।
घोटाला है नोटबंदी
राहुल ने कहा- "नोटबंदी एक स्कैम है। इसका लक्ष्य छोटे उद्योगों को खत्म करना था। चाहे नोटबंदी हो या गब्बर सिंह टैक्स, इनका लक्ष्य बड़ी-बड़ी कंपनियों का रास्ता खोलना था। इसका मकसद था कि हिंदुस्तान के बड़े 15 उद्योगपतियों को मौका दिया जाए।" इस दौरान एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना में एक समस्या है। जितना पैसा पब्लिक हेल्थ केयर में जाना चाहिए, उतना जाता नहीं है। इसका ठेका अनिल अंबानी जैसे लोगों को दिया गया। अगर यूजर को किसी से इंश्योरेंस लेना है, तो अनिल अंबानी से ही लेना पड़ेगा।
राहुल ने कहा- मोदी ने सेना का इस्तेमाल किया
Comment Now