Saturday, 24th May 2025

हादसा / ऑयल फैक्ट्री की टंकी में ब्लास्ट, मजदूर गंभीर घायल

Fri, Nov 30, 2018 11:04 PM

 

  • सोमनी के ग्राम मनकी के पास हादसा, 5 मजदूर काम करने के लिए पहुंचे थे
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू, हादसे को लेकर जांच जारी 

 

राजनांदगांव. सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम मनकी में शुक्रवार सुबह लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में धमाका होने और आग लगने से एक मजदूर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। हादसे को लेकर पुलिस और अन्य विभागों की ओर से  जांच शुरू कर दी गई है। 

ग्राम मनकी के पास लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री है। उसमें शुक्रवार सुबह 4-5 मजदूर काम करने के लिए गए थे। वो फैक्ट्री में ऑयल ट्रांसफर का काम कर रहे थे, इसी दौरान वहां लगी टंकी में ब्लास्ट हो गया। धामाका इतना जोरदार था कि उसकी चपेट में आकर एक मजदूर बुरी तरह से झुलस गया। 

 

लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में ब्लास्ट की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया। साथ ही पुलिस फैक्ट्री में मौजूद मजदूर, सुपरवाईजर से पूछताछ कर रही है। फैक्ट्री का लाइसेंस और बाकी फैक्ट्री चलाने के पुख्ता कागजात है की नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery