Thursday, 5th June 2025

मध्यप्रदेश / टाइम खत्म होने के बाद वोटिंग से रोका तो भाजपा कार्यकर्ता को पीटा

Thu, Nov 29, 2018 8:58 PM

 

  • विरोध में डीआईजी बंगला पर दो घंटे तक चक्काजाम
  • इलाके में तीन घंटे तक दहशत, समर्थकों के साथ पहुंचे महापौर और फातिमा

 

भोपाल . तमाम विवादों और शिकायतों के बीच बुधवार को भोपाल की सात सीटों के लिए मतदान मोटे तौर पर शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। छुटपुट घटनाएं जरूर हुईं। उत्तर विधानसभा के आरिफ नगर स्थित मतदान केंद्र चार और पांच पर समय खत्म होने के बाद भी वोटिंग कराए जाने के विवाद पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए।

आरिफ अकील के छोटे भाई आमिर ने साथियों के साथ मिलकर भाजपा के पूर्व पार्षद और भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष पंकज चौकसे समेत दो लोगों से जमकर मारपीट की। पुलिस ने दोनों को बचाया तो आरोपियों ने उन पर ही पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इसके बाद क्यूआरएफ की टीम ने बल प्रयाेग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। आरिफ अकील भी समर्थकों के साथ भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक डीआईजी बंगले पर जमा हो गए।


एफआईआर... 


देर रात तक गौतम नगर थाना पुलिस ने भाजपा के पूर्व पार्षद पंकज चौकसे की शिकायत पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी। इस बीच करीब तीन घंटे तक पूरे इलाके में दहशत रही। आखिरकार पुलिस ने देर रात अबरार और जावेद समेत 26 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। 

 

मेयर पहुंचे : हापौर आलोक शर्मा व उत्तर से भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दकी समेत अन्य नेता मौके पर पहुंचे। आरिफ अकील और आमिर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने डीआईजी बंगले पर चक्काजाम कर दिया।

 

ट्रैफिक डायवर्ट : .स्थिति बिगड़ते डीआईजी बंगले तक जाने वाले रास्तों पर सार्वजनिक वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। दो घंटे नारेबाजी करने के बाद एफआईआर कराने के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म करने को तैयार हुए।

 

सुरजीत को बाहर किया :  भोपाल मध्य क्षेत्र के एक बूथ में नगर निगम परिषद अध्यक्ष सुरजीत सिंह चौहान ने जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने पोलिंग बूथ से बाहर कर दिया। रसूल अहमद सिद्दीकी कम्युनिटी हॉल पर बने बूथ पर मौजूद कांस्टेबल विनोद परमार ने भाजपा प्रत्याशी फातिमा सिद्दीकी को बूथ के भीतर जाने से रोकने पर विवाद हुआ।

 

ऐशबाग में विवाद : .इधर नरेला के कॅरियर कॉलेज बूथ और ऐशबाग में वोट डालने को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हुआ। डालने को लेकर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद की स्थिति बन गई।

 

यहां भी हंगामा  : दक्षिण पश्चिम सीट के राजीव गांधी स्कूल के केंद्र पर एक घंटा देरी से वोटिंग शुरू हो सकी। इससे नाराज कांग्रेसियों ने शाम के वक्त बूथ पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली।

 

फर्जी वोटर का संदेह :  हुजूर के राजकमल स्कूल बूथ में पीठासीन अधिकारी ने फर्जी वोटर का आरोप लगाते हुए एक युवक को कोलार पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ हुई तो खुलासा हुआ कि युवक को किसी और बूथ पर जाना था, लेकिन गलती से यहां आ गया। वेरिफाई होते ही पीठासीन अधिकारी ने कार्रवाई न करने का लिखित आश्वासन दिया।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery