Saturday, 24th May 2025

चुनाव / पांच चुनावी राज्यों के सीएम में वसुंधरा के पास सबसे कम 5 करोड़ की संपत्ति

Tue, Nov 27, 2018 8:06 PM

 

  • केसीआर की पार्टी का चुनाव चिह्न कार, लेकिन उनके पास खुद की कार नहीं
  • शिवराज के पास भी कार नहीं, राजे के पास न खुद की कार और न ही घर

 

नई दिल्ली. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इनमें राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास सबसे कम सिर्फ पांच करोड़ रुपए की संपत्ति है। टीआरएस के अध्यक्ष और तेलगांना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी का चुनाव चिह्न कार है। लेकिन, राव के पास खुद की कार नहीं है। उनके पास 22 करोड़ की संपत्ति है। पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आर्थिक स्थिति पर एक नजर...

तेलंगाना: राव की पार्टी का निशान कार, पर खुद के पास कार नहीं

  1.  

    टीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के पास 22 करोड़ की संपत्ति है। उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न कार है, पर राव के पास कार नहीं है। राव गजवेल से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने खुद को किसान बताते हुए 91.5 लाख की सालाना कमाई की जानकारी दी है। 

     

  2. मध्यप्रदेश: शिवराज और पत्नी पर 7.15 करोड़ रुपए का कर्ज

     

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास 10.46 करोड़ रु. की संपत्ति है। 2013 में उनके पास 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। हालांकि शिवराज के पास अपनी कोई कार नहीं है। पत्नी साधना सिंह के नाम विदिशा में 32 एकड़ जमीन है। सीएम और उनकी पत्नी पर 7.15 करोड़ रुपए का कर्ज है। 

     

  3. राजस्थान: वसुंधरा की संपत्ति 5 साल में 43.31 लाख बढ़ी

     

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की संपत्ति में पांच साल में 43.31 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। 2013 में उनकी संपत्ति 3.66 करोड़ रुपए थी। इस बार उन्होंने नामांकन पत्र में 4.95 करोड़ रुपए संपत्ति बताई है। राजे के पास तीन किलोग्राम सोना, 15 किलो चांदी है। हालांकि, उनके पास न कोई मकान है, न कोई कार है। 

     

  4. छत्तीसगढ़: रमन के पास 10 करोड़ की संपत्ति, 5 साल में 2 गुना बढ़ी

     

    रमन सिंह की संपत्ति पांच साल में दोगुनी हो गई है। रमन के पास 10.82 करोड़ की संपत्ति है। 2013 में 5.61 करोड़ थी। पिछले 10 साल में रमन की संपत्ति 10 गुना बढ़ी है। 2008 में उनके पास 1.04 करोड़ की संपत्ति थी। वह राजनांदगांव सीट से लड़ रहे हैं। राज्य में वोटिंग हो गई है।

     

  5. मिजोरम: ललथनहवला के पास 7 करोड़ की संपत्ति, कोलकाता में घर

     

    मुख्यमंत्री ललथनहवला सात करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 1.28 करोड़ की चल संपत्ति, 2.80 करोड़ की खेती की जमीन है। उनके पास कोलकाता में 3.10 करोड़ रुपए का घर है। आइजोल में भी उनका घर है। वह सरछिप और चमफाई सीट से लड़ रहे हैं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery