Friday, 23rd May 2025

दीप-वीर / रणवीर ने दीपिका को बताया दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, फ्रीडा काहलो से की तुलना

Mon, Nov 26, 2018 6:18 PM

 

बॉलीवुड डेस्क. पिछले दिनों दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कोंकणी-सिंधी रीति रिवाज से शादी की और बैंगलोर में रिसेप्शन का आयोजन किया। इसके बाद 24 नवंबर को रणवीर सिंह की बहन रितिका भावनानी ने भाई और भाभी के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी। इस पार्टी में रणवीर-दीपिका एक-दूसरे पर सॉफ्ट टिप्पणी करते नज़र आए। रणवीर ने दीपिका के पहनावे को लेकर मज़ाक किया। उन्होंने दीपिका की तुलना मैक्सिकन आर्टिस्ट फ्रीडा काहलो से की और कहा कि इस ड्रेस में वे उनके जैसी ही लग रही हैं।

 

सोने और चांदी के धागों का हुआ इस्तेमाल: रितिका की पार्टी में दीपिका ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया गया केसरीबाई पन्नालाल कलेक्शन के दिल गुलदस्ता नाम का लहंगा पहना था। यह उस कलेक्शन का सबसे ज्यादा कलरफुल और सुंदर लहंगा था। अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सब्यसाची ने लहंगे के बारे में बताया था। इसमें बताया गया है कि इस लहंगे को सजाने के लिए बोर्डेक्स रेशम पर हाथ से रंगे हुए मखमल, रेशम के फूल, सोने-चांदी के धागों और गुलाबी क्रिस्टल स्फटिक का इस्तेमाल किया गया है।

 

सब्यसाची ने जारी की तस्वीरें: रणवीर की टिप्पणी के बाद अब सब्यासाची ने दीपिका के फोटोज जारी की हैं, जिसमें वह लहंगा पहने हुए दिख रही हैं। लाल और गुलाबी रंग का यह ड्रेस उनके चेहरे पर खूब फब रहा है। फोटो में दीपिका ने जिस अंदाज में अपनी जुल्फों को सजा रखा है, उसमें वह एकदम मैक्सिकन कलाकार फ्रीडा काहलो की तरह दिख रही है। उनकी स्मोकी आंखें और होंठ दीपिका के लुक को कंप्लीट करते हैं। इसी लुक को देखकर रणवीर ने दीपिका पर यह टिप्पणी की और उन्हें सबसे खूबसूरत लड़की बताया।

 

पेंटर थीं फ्रीडा काहलो: फ्रीडा काहलो डी रिवेरा मैक्सिको की सबसे चर्चित महिला चित्रकार थीं। उन्होंने मैक्सिको की प्रकृति और कलाकृतियों से प्रेरित होकर बड़ी संख्या में पोर्ट्रेट पेंटिंग्स बनाई थी। उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स में उनकी खुद की तस्वीरें काफी ज्यादा थीं। उन्होंने साल 1926 में अपनी पहली पोर्ट्रेट पेंटिंग्स बनाई थी, जिसमें वो वेलवेट ड्रेस पहने हुए नज़र आई थीं। फ्रीडा काहलो अपने बालों में ताजे फूल लगाने की वजह से भी जानी जाती थीं।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery