रायगढ़. शिक्षा के क्षेत्र में कोसीर गांव की बेटी सोनम अग्रवाल ने गोल्ड मेडल पाकर फिर एक बार सारंगढ़ अंचल और रायगढ़ जिले का नाम गौरवानित किया है। कोसीर गांव के स्व रामानन्द अग्रवाल के पुत्र मि_ू लाल अग्रवाल की पुत्री है। उनकी माता का नाम किरन लता अग्रवाल है सोनम की प्रारंभिक शिक्षा कोसीर के बालक कन्या स्कूल में हुई थी। वहीं मिडिल और हायर शिक्षा नवोदय विद्यालय भोपदेवपुर रायगढ़ और उच्च शिक्षा की पढ़ाई आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज रायपुर में पूरा की थी।
कांशी हिन्दू विश्व विद्यालय बनारस में एमडी आयुर्वेद क्रिया शरीर में किया और वर्तमान में कांशी हिन्दू विश्व विद्यालय में ही क्रिया शरीर पर पीएचडी की सीनियर छात्रा है। 22 नवम्बर को शाम सोनम अग्रवाल कांशी हिन्दू विश्व विद्यालय बनारस के सभागार में एमडी क्रिया शरीर आयुर्वेद पर गोल्ड मेडल से सम्मानित हुई है। गोल्ड मेडल से सम्मानित होने पर कोसीर गांव में लोगों में काफी उत्साह है।
Comment Now