Thursday, 5th June 2025

MP Election 2018 राहुल गांधी ने विदिशा में नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना

Fri, Nov 23, 2018 9:26 PM

मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए अब सिर्फ 5 दिन बाकी हैं। आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा विदिशा जिले के बासौदा, रायसेन के मंडीदीप और सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सभा छिंदवाड़ा के पांर्ढुना, सिवनी के लखनादौन, बालाघाट और जबलपुर के सिहोरा में है। शाम को वे कटनी शहर में रोड शो करेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीमारमण की ग्वालियर में सभा। शाहनवाज हुसैन की सभा उज्जैन जिले के घट्टिया के ताजपुर और बुरहानपुर में। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की जनसभा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव, बैतूल जिले के आमला, बालाघाट के कटंगी और रायसेन के भोजपुर में।

23 Nov,2018
  • 01:29 PM

     

     

     राहुल गांधी बोले- मप्र को कांग्रेस पांच साल के अंदर हिंदुस्तान का कृषि का सेंटर बना देगी। किसान मंडी में जाता है तो उसे कहा जाता है कि अभी ठहरो, किसान थक जाता है उसे सही दाम नहीं मिलता। कांग्रेस की सरकार हर जिले में आपके खेत के पास फूड प्रोसेसिंग का कारखाना लगा देगी। अगर कोई किसान टमाटर उगाता है तो उसके खेत के पास कैचअप की फैक्ट्री लगाएंगे। फैक्ट्री से उसे सही दाम मिलेगा। उसी फैक्ट्री में किसान के बेटे और बेटी को रोजगार भी मिलेगा।

     

  • 01:23 PM

     

     

     राहुल गांधी ने कहा कि जिस दिन राफेल मामले में जांच शुरू हो गई, सिर्फ दो नाम सामने आएंगे। नरेंद्र मोदी और अनिल अंबानी। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में शिवराज जी यही कर रहे हैं 
    एमपी में नकल करके परीक्षा पास की जाती है। एमपी में ई-टेंडरिंग घोटाला हुआ है। इसमें मप्र का युवा पिसता है। मप्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मैं जो वादा करुंगा वह पूरा होगा। मैं झूठे वादे नहीं करता। आप जो टैक्स का पैसा देते हो उसका पैसा माल्या और नीरव मोदी जैसे लोगों के जेब में जा रहा है।

     

  • 01:18 PM

     

     

     गंजबासौदा में राहुल गांधी बोले- राफेल खरीदी में मोदी सरकार ने गड़बड़ी की है। उन्होंने अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाने के लिए कांट्रेक्ट दिलवाया। 45 हजार करोड़ रुपए का अनिल अंबानी का कर्जा है। हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स को इसका कांट्रेक्ट नहीं दिया। फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी इस मामले में अपना बयान दिया। 30 हजार करोड़ रुपए का फायदा नरेंद्र मोदी ने अनिल अंबानी को पहुंचाया। हिंदुस्तान की रक्षा मंत्री का कहना है कि मैंने यह कांट्रेक्ट नहीं करवाया। मोदी ने सभी को नरजअंदाज कर यह फायदा पहुंचाया गया। उनके नेता अरुण शौरी राफेल मामले में सवाल उठाते हैं।

     

  • 01:11 PM

     

     

     राहुल बोले कि जब मैंने पीएम से पूछा कि आप किसानों का कर्जा कब माफ करेंगे। इस पर वे कुछ नहीं बोले। मप्र और हिंदुस्तान में पैसे की कोई कमी नहीं है। विजय माल्या, चौकसी और नीरव मोदी पैसे लेकर भाग गए। स्कैमों की लाइन लगी है। चुनाव के बाद हमारी सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर कांग्रेस किसानों का कर्जा माफ कर देगी।

     

  • 01:07 PM

     

     

     राहुल गांधी बोले- 15 लाख लोगों को आपने 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए पकड़ा दिए। आपने यह क्यों कि मुझे यह नहीं पता। पर आप मुझे यह समझाइये कि आप हिंदुस्तान में किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं करते। आप उन उद्योगपतियों का कर्ज माफ करते हो तो किसानों का भी करो।

     

  • 01:05 PM

     

     

     राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दूंगा, किसानों को भी कहा था कि उन्हें सही दाम मिलेंगी। जब उनसे सवाल किया गया कि आपकी सरकार ने कितने लोगों को रोजगार दिया। तो उनके मंत्री ने कहा कि 24 घंटे में सरकार 450 युवाओं को रोजगार दे पाती है।

     

  • 01:03 PM

     

     

     विदिशा के बासौदा में राहुल गांधी की सभा शुरू।

     

  • 12:40 PM

     

     

    राहुल गांधी हेलिकॉप्टर से पहुंचे विदिशा जिले के बासौदा में, कुछ देर में पहुंचेंगे सभा स्थल पर। मंच पर सभी कांग्रेस प्रत्याशी मौजूद।

     

  • 12:26 PM

     

     

    फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल इंदौर तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र में आकाश विजयवर्गीय के साथ कर रहे रोड़ शो।

     

  • 12:23 PM

     

     

     राजगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू कर रहे आमसभा।

     

  • 12:22 PM

     

     

     छिंदवाड़ा पहुंचे अमित शाह, पांर्ढुना के लिए हुए रवाना।

     

  • 12:21 PM

     

     

     छिंदवाड़ा के पांर्ढुना में सभा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery