भोपाल. राज्य में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों का वोट अपनी तरफ करने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने घोषणा की है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पुलिसकर्मियों को सप्ताहिक अवकाश दिया जाएगा। साथ ही, पुलिसकर्मियों के ड्यूटी ऑवर्स को भी कम किया जाएगा।
कमलनाथ ने एक ट्वीट करके पुलिसकर्मियों के लिए यह घोषणाएं की हैं। उन्होंने पुलिस में 50 हजार भर्ती करने का ऐलान भी किया। इससे पहले कमलनाथ ने पार्टी के वचन पत्र जारी होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई अहम और बड़ी घोषणाएं की थीं।
पुलिस के लिए की यह ये घोषणाएं:
संविदा कर्मचारियों का मिला समर्थन
इससे पहले गुरुवार को प्रदेश के निष्कासित संविदा कर्मियों ने चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रदेश के निष्कासित संविदाकर्मी कमलनाथ से मिले और उनसे कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही। कर्मचारियों ने कमलनाथ से उनके आवास पर मुलाकात करके प्रदेशभर के 2 लाख से ज्यादा संविदा कर्मचारियों के समर्थन का पत्र सौंपा था।
Comment Now