Thursday, 5th June 2025

जबलपुर / कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद चली गोलियां, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, Nov 19, 2018 7:35 PM

 

  • साड़ी बांटने की शिकायत पर विवाद बढ़ने का आरोप

 

जबलपुर. यहां के पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बेलबाग इलाके में कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते गोलीबारी हो गई। एक गोली राजेश सोनकर नाम के भाजपा कार्यकर्ता को लग गई, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। देर रात तक क्षेत्र में कर्फ्यू जैसा माहौल है। विवाद के पीछे एक साड़ी शोरूम में साड़ी बांटने की शिकायत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई थी, जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए थे और मामले ने तूल पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता के भाई ने राजेश ठाकुर पर चलाई। राजेश ठाकुर पहले भाजपा में थे। फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। बाद में वे फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। आरोप है कि इसी बात से नाराज कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के भाई जय ने राजेश को गोली मार दी। घायल को  जबलपुर अस्पताल में एडमिट कराया गया हैं। क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery