Saturday, 24th May 2025

छत्तीसगढ़ / पोस्ट डेटेड चेक की तरह हो गया है कांग्रेस का घोषणा पत्र : राजनाथ सिंह

Thu, Nov 15, 2018 8:49 PM

 

  • भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में की मीडिया से बात, कहा- कांग्रेस विश्वास खो चुकी, दिवालिया हुए बैंक की तरह
  • बोले- राजनीति में मेरा कोई दुश्मन नहीं, अजीत जोगी भी मित्र, नक्सलवाद अंतिम चरण में, मुख्य धारा में लौटें नक्सली

 

रायपुर.  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के निशाने पर एक बार फिर कांग्रेस रही। छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपना विश्वास खो चुकी है। उस पर किसी को भरोसा नहीं है। दिवालिया बैंक में पोस्ट डेटेड चेक की क्या हालत होगी, बस ऐसा ही कांग्रेस का घोषणा पत्र हो गया है। राजनाथ सिंह गुरुवार को रायपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। 

जनता का भराेसा भाजपा और रमन सिंह पर बढ़ा

  1.  

    भाजपा मुख्यालय एकात्म परिसर में राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सभाओं में जनता का मूड देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि जनता का विश्वास और भरोसा 15 साल बाद बीजेपी और मुख्यमंत्री रमन सिंह के ऊपर बढ़ा है। उन्होंने कहा देशभर में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां विश्वसनीयता के संकट से गुजर रही हैं।

     

  2.  

    कांग्रेस की हालत इतनी कमजोर है कि अपनी ताकत खो चुकी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट नहीं कर सकी और बिना दूल्हे के ही बारात लेकर आगे बढ़ गई है। जबकि रमन सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार ने करिश्माई काम किया है। 

     

  3.  

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहा था गरीबी हटाएंगे। गरीबी तो नहीं हटी और बढ़ गई। कांग्रेस के कार्यकाल में जीडीपी ग्रोथ रेट की तुलना में महंगाई दोगुनी हुई है। आज हालात बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कह रहे हैं एमएसपी बढ़ाएंगे। ये राज्य नहीं बढ़ाता इसे केंद्र सरकार बढ़ाती है। राजनाथ ने राहुल गांधी के वादे पर भी निशाना साधा। कहा कि कर्नाटक में कर्ज नहीं चुकाने वाले किसान गिरफ्तार हो रहे हैं।

     

  4.  

    राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि समर्थन मूल्य बढ़ाएंगे, जबकि समर्थन मूल्य तो केंद्र सरकार बढ़ाती है। राज्य सरकार कहां से समर्थन मूल्य बढ़ाएगी। धान के बोनस देने में कुछ ऐसी परिस्थतियां बनी कि दो साल का गैप आ गया, लेकिन 15 सालों में से 13 साल तक बीजेपी ने बोनस दिया है और आगे भी किसानों को बोनस देंगे। 

     

  5. चौथी बार भाजपा सरकार आई तो नक्सलवाद समाप्त

     

    गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। वो 90 जिलों में से सिमटकर बमुश्किल 8-10 जिलों तक रह गया है। उन्होंने दावा किया कि बार सरकार आई तो नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा। 

     

  6.  

    उन्होंने कहा कि समय तो लगेगा कमसे कम 3 से 5 वर्ष में नक्सल खत्म हो जाएगा। नक्सलियों से आग्रह करना चाहूंगा कि ये बंदूक छोंडे़ और सरकार की पुनर्वास नीति से जुडे़ं। नक्सलवाद को लेकर कांग्रेसी मित्र जो बयान दे रहे है उससे कहीं न कहीं उनके दिमाग में वैसी बात चल रही होगी। यही वजह है कि कांग्रेसी ऐसा स्टेटमेंट दे रहे हैं। 

     

  7. शाहिद अफरीदी ने ठीक ही हो कहा है

     

    केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के कश्मीर पर दिए बयान को सही बताया। उन्होंने कहा कि अफरीदी ने ठीक ही तो कहा है। इसमें गलत कुछ नहीं है। पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि पाकिस्तान को कश्मीर की जरूरत नहीं है। वह तो अपने चार राज्य ही नहीं संभाल पा रहा है। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery