बॉलीवुड डेस्क. कोंकणी रीति-रिवाजों से 14 नवंबर को शादी करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आज सिंधी रीति-रिवाजों से शादी करने को तैयार हैं। आज इटली के लेक कोमो में आनंद कारज की रस्में थोड़ी देर में शुरू होने जा रही हैं।
रेड थीम पर होगी सजावट : दूसरे दिन विला बालबियानेलो रेड थीम से सजाया जाएगा, जबकि दीपिका भी सब्यसाची का डिजाइनर रेड लहंगा पहनेंगी। पहले दिन की थीम व्हाइट थी और सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में भी रणवीर-दीपिका व्हाइट आउटफिट में ही नजर आए हैं।दूसरा दिन सिंधी रिवाजों के साथ शादी के नाम होगा।
स्मृति ईरानी हुईं ट्रोल: दीप-वीर की शादी की तस्वीरों के इंतजार में फैन्स सोशल मीडिया पर नजरें गड़ाए हुए हैं। इसी बीच स्मृति ने एक नरकंकाल का फोटो शेयर कर लिखा-जब आप दीप-वीर की शादी की तस्वीरों का इंतजार करते-करते थक जाएं। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Comment Now