Sunday, 20th July 2025

इंदौर / संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाना समुद्र की लहरों को रोकने जैसा : उमा

Wed, Nov 14, 2018 5:30 PM

इंदौर. केंद्रीय मंत्री उमा भारती मंगलवार को इंदौर में थीं। विधानसभा क्षेत्र 2 और 3 में मुख्य चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं उमा भारती ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उमा ने पहले भाजपा प्रत्याशी आकाश विजयवर्गीय के कच्छ पाटीदार समाज की धर्मशाला में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। फिर वे 2 नंबर विधानसभा पहुंचीं और प्रत्याशी रमेश मेंदोला के भी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। 

उन्होंने कहा- कांग्रेस संघ की शाखाओं पर प्रतिबंध लगाने की बात कह रही है। यह तो समुद्र की लहरों को रोकने के प्रयास जैसा हुआ। संघ स्वयंसेवक के मन में बसा होता है। कोई प्रतिबंध राष्ट्रवाद को दबा नहीं सकता। मैं तो कांग्रेस के मित्रों से भी कहूंगी कि वे खुद संघ की शाखाओं में जाएं और राष्ट्रवाद सीखें। उमा ने कहा संघ प्रतिबंधात्मक संगठन नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी संगठन है।

 

कांग्रेस से हमारा कोई मुकाबला नहीं :
उन्होंने कहा मप्र में हमारा कांग्रेस से कोई मुकाबला नहीं हैं। हमने जनता से जो वादे किए हैं, उस पर काम करेंगे। निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। इस दौरान उमा ने नारे लगवाए अब की बार मेंदोला 1 लाख पार। उमा ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं का बेहद सम्मान करती है।

 

अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक महिला सांसदों को महिला एवं बाल विकास जैसे मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा जाता था। आज उन्हीं महिलाओं को रक्षा मंत्री जैसा अहम मंत्रालय दिया जाने लगा है।

 

राहुल बिना सोचे बोलते हैं :
उमा ने राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा कभी-कभी बिना सोचे-समझे और ज्यादा बोलने का नतीजा खराब आता है। राहुल को किस प्रदेश में किस मुख्यमंत्री के बेटे का नाम लेना है यह तक पता नहीं चला।  मेंदोला बिना बोले काम करते हैं, उसी का नतीजा है कि पिछली दफा वे सबसे ज्यादा वोटों से चुनाव जीते।

 

मेरा भतीजा लड़ रहा चुनाव :
उमा ने कहा 3 नंबर से आकाश चुनाव नहीं लड़ रहा है। मेरा भतीजा चुनाव लड़ रहा है। वह काफी बहुमत से चुनाव जीतेगा। कैलाश और भाभी से ज्यादा गंभीर आकाश है। आकाश को दादी के सारे संस्कार मिले हैं। आयोजन में 
बड़ी संख्या में समर्थक व लोग शामिल हुए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery