बॉलीवुड डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ग्रैंड वेडिंग के बाद मुंबई और बेंगलुरु में रिसेप्शन होगा। दीप-वीर के मुंबई रिसेप्शन का कार्ड सामने आया है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि मुंबई वाला रिसेप्शन 1 दिसंबर को होगा जो निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग डेट से क्लैश होगा। लेकिन अब सामने आए कार्ड के अनुसार रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा।
बेंग्लुरु की पार्टी पेरेंट्स होस्ट करेंगे : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। जबकि बेंगलुरु के रिसेप्शन में दीपिका के फैमिली मेंबर्स शामिल होंगे। दोनों की शादी इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को हो रही है। खबरों की मानें तो 13 नवंबर को संगीत सेरेमनी होगी।
दो रीति-रिवाजों से होगी शादी : दीप-वीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। 14 नवंबर को कोंकणी और 15 को सिंधी रीति रिवाज से। 14 नवंबर को पारंपरिक मेन्यू होगा, जिसमें डोसा और चावल सर्व किया जाएगा और 15 नवंबर को पंजाबी डिशेज सर्व की जाएंगी।
स्विट्जरलैंड के शेफ बनाएंगे शादी का केक : इसके अलावा स्विटजरलैंड से स्पेशल शेफ शादी के वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। ये शेफ मिलकर दीपिका और रणवीर की शादी का केक तैयार करेंगे। साथ ही शादी में कुछ खास मिठाइयां बनाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं को दी गई है।
रणवीर फैलाएंगे रायता : रणवीर सिंह अपने रिसेप्शन को धमाकेदार बनाना चाहते है ताकि इसे लंबे समय तक याद रखा जा सके। उन्होंने 90s के गानों की लिस्ट तैयार की है, जिसे उन्होंने 'रायता सॉन्ग' नाम दिया है। रिसेप्शन में अनिल कपूर, अक्षय कुमार और गोविंदा जैसे स्टार्स के गानों और नॉटी आइटम नंबर्स पर जमकर धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह। उन्होंने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी डांस करने की प्लानिंग कर रखी है।
Comment Now