Sunday, 20th July 2025

मध्यप्रदेश / कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए की मदद देने का वादा

Sat, Nov 10, 2018 7:25 PM

  • घर की रसोई सस्ती करने, किसानों का कर्ज माफ करने का वादा
  • कांग्रेस ने घोषणा पत्र को वचन पत्र नाम दिया

 

भोपाल.  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने बताया कि बेघरों को 2.50 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र को वचन पत्र नाम दिया है। कांग्रेस का कहना है कि हम सिर्फ वादे नहीं करेंगे, बल्कि उन्हें पूरा करेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होगा। परिणाम 11 दिसंबर को आएंगे।

 

कमलनाथ ने बताया कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 973 बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें सबसे अहम भ्रष्टाचार है। इसके लिए हम जनआयोग का गठन करेंगे। इसमें पत्रकार, वकील और सम्मानित नागरिकों को सदस्य बनाया जाएगा। यह राजनीतिक मंच नहीं होगा।भाजपा की सरकार में गांव से लेकर भोपाल तक भ्रष्टाचार हुआ है।

 

घोषणा पत्र की अहम बातें: 

  • बेरोजगारों को 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। 
  • किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 
  • घर की रसोई सस्ती करेंगे। 
  • राज्य में बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
  • वकीलों और पत्रकारों को सुरक्षा अधिनियम के तहत लाया जाएगा। 60 साल से ज्यादा उम्र के पत्रकारों को 10 हजार रुपए मासिक दिया जाएगा।
  • हर ग्राम पंचायत में गोशाला खोली जाएगी।
  • सामाजिक सुरक्षा की राशि 300 से एक हजार रुपए की जाएगी।
  • सरकारी कर्मचारियों को 2005 की पेंशन राशि मंजूर की जाएगी।
  • पुलिस फोर्स में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री लैपटॉप।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery