Sunday, 20th July 2025

मध्यप्रदेश / तीन करोड़ के मालिक मुख्यमंत्री शिवराज, पत्नी साधना के पास पति से दोगुनी रकम

Tue, Nov 6, 2018 9:25 PM

  • चौहान ने नाम निर्देशन पत्र में अपनी आय-व्यय का दिया ब्यौरा 
  • मुख्यमंत्री के पास कुल 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए की संपत्ति 

 

 

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाम निर्देशन पत्र में अपनी आय-व्यय का जो ब्यौरा दिया है। उसके अनुसार उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपए है। नामांकन पत्र के शपथ पत्र के अनुसार साधना सिंह की संपत्ति शिवराज सिंह से दोगुनी है। वहीं, पांच साल में उनकी संपत्ति में सवा चार करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 2013 में उनके पास 6 करोड़ 27 लाख 54 हजार 114 रुपए की संपत्ति थी।

 

संपत्ति का ब्यौरा:-

नाम  नगद राशि
शिवराज सिंह चौहान

45 हजार   

साधना सिंह 40 हजार

 

बैंक एकाउंट का ब्यौरा:-

नाम बैंक राशि
शिवराज सिंह चौहान एसबीआई, विदिशा 836819
  एसबीआई, भोपाल 579423
  जिला सहकारी बैंक, भोपाल 610532
साधना सिंह एसबीआई, विदिशा 947374
  पीएनबी, भोपाल 172392

 

वाहन: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास वाहन नहीं है। जबकि उनकी पत्नी साधना सिंह के नाम से डेढ़ लाख की एक एंबेसडर है।

 

शिवराज सिंह चौहान के पास अन्य सामान- 

 

एक रिवॉल्वर 5500 रुपए
घेरलू सामान 250000 रुपए

 

जमीन का विवरण:-

शिवराज सिंह चौहान: 77 लाख रुपए। उनके पास जैत में 20 एकड़, बैस में साढ़े तीन एकड़ और डोलखेड़ी में ढाई एकड़ भूमि है।

साधना सिंह: तीन करोड़ 32 लाख रुपए की जमीन। उनके नाम से विदिशा में 32 एकड़ जमीन है।

 

आवासीय:-

शिवराज सिंह चौहान: विदिशा में मकान है।

साधना सिंह: अरोरा कॉलोनी में फ्लैट है।

 

कुल संपत्ति का ब्यौरा:-

शिवराज सिंह चौहान : तीन करोड़ 15 लाख 70 हजार 274 रुपए।

साधना सिंह : सात करोड़ 30 लाख 11 हजार 866 रुपए।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery