बड़वानी. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व राज्यमंत्री देवी सिंह पटेल की सोमवार अलसुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। पटेल को भाजपा ने बड़वानी जिले के राजपुर से अपना प्रत्याशी घोषित किया था। रविवार रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अलुसबह करीब 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उमा भारती सरकार में रहे थे राज्यमंत्री
पटेल को भाजपा ने अपनी पहली सूची में राजपुर से प्रत्याशी बनाया था। उनके विपक्ष में कांग्रेस से बाला बच्चन मैदान में हैं। पटेल बांदारकच्छ गांव के रहने वाले थे। वे उमा भारती सरकार में राज्य मंत्री रहे। चार बार विधानसभा पहुंचने वाले पटेल अंजड़ सीट से तीन बार विधायक रहे।
परिसीमन के बाद राजपुर सीट से लड़े
2008 में परिसीमन के बाद वे राजपुर सीट से चुनाव लड़े और विजयी भी हुए। 2013 में वे कांग्रेस के बाला बच्चन से हार गए थे, इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें फिर से अपना प्रत्याशी बनाया। पटेल की अंतिम यात्रा सोमवार शाम उनके निवास से निकाली जाएगी। उनके निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पटेल के निधन के बाद अब भाजपा को जल्द ही यहां से अपना नया प्रत्याशी घोषित करना होगा।
8वीं बार चुनावी मैदान में थे
Comment Now