Sunday, 20th July 2025

MP Assembly Election 2018 : नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की भी पसंद है झुलड़ी

Fri, Nov 2, 2018 7:12 PM

देवेंद्र मीणा आलीराजपुर। राजनीति में इन दिनों नेताओं में स्टाइलिश दिखने का चलन बढ़ गया है। खासकर कुर्ते के ऊपर नेता पसंद की जैकेट पहनते हैं। पहले नेहरू जैकेट काफी पसंद की जाती थी, पर अब मोदी जैकेट भी डिमांड में है। इन सबके बीच आदिवासी क्षेत्र में आज भी नेताओं को झुलड़ी पसंद है। हर खास और आम मौके पर नेता झुलड़ी ही पहनते हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तक इसे पहन चुके हैं।

आदिवासी अंचल झाबुआ-आलीराजपुर में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में झुलड़ी अत्यधिक पसंद की जाती है। झुलड़ी को परंपरागत तरीके से तैयार कि या जाता है। इसमें आदिवासी अंचल में प्रचलित डिजाइन बनी होती है। रंगीन होने से यह बहुत फबती है। दोनों पार्टी के जो भी बड़े नेता क्षेत्र में आते हैं, उन्हें स्थानीय नेताओं द्वारा इसे पहनाया जाता है। स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़ने के लिए भी यह एक अच्छा माध्यम होता है। वोट के लिए ही सही, लेकि न यहां आने वाले नेताओं ने कभी झुलड़ी पहनने से परहेज नहीं कि या।

युवा नेताओं की भी पसंद बनी यहां की जैकेट

ऐसा नहीं है कि वरिष्ठ नेता ही इसे पहनते हैं। क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस के युवा नेता नेहरू-मोदी जैकेट छोड़ झुलड़ी ही पहनते हैं। कई मौकों पर मंच पर युवाओं को इसे पहने हुए देखा जाता है। इससे वे आदिवासी परंपरा को भी बरकरार रखे हुए हैं। सांसद कांतिलाल भूरिया स्वयं और पुत्र तथा युवा नेता विक्रांत भूरिया अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में इसे पहने नजर आते हैं। भाजपा नेता नागरसिंह चौहान, कांग्रेस के महेश पटेल आदि नेताओं की पसंद आज भी झुलड़ी ही है।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery