Wednesday, 4th March 2026

पिछले 6 चुनावों में पुरुष-महिला का मतांतर बढ़ा

Fri, Nov 2, 2018 6:59 PM

भारत निर्वाचन आयोग के सामने आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में महिलाओं और पुरुषो के वोट प्रतिशत के बढ़ते अंतर को कम करना प्रमुख चुनौती होगी ।लोकसभा और विधानसभा के पिछले 6 चुनावो का अवलोकन करने पर पाया गया कि निर्वाचनों में  महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत लगातार कम हो रहा है । इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के वोटिंग का प्रतिशत भी लगातार बढ़ रहा है । महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत कम होने का यह ट्रेंड चिंतनीय है । 
   मध्यप्रदेश में महिलाओं और पुरुषों के  मतदान प्रतिशत में औसत अंतर विधानसभा निर्वाचन 1990 में 3.08 प्रतिशत था जो बढ़कर वर्ष 2013 के चुनाव में 5.27 हो गया । यही पैटर्न लोकसभा चुनावो में भी पाया गया । लोकसभा चुनाव 2014 में मध्यप्रदेश में   वोटिंग का कुल प्रतिशत 61.61 था किंतु महिला मतदाताओ में वोटिंग का प्रतिशत 56.55 था ।मध्यप्रदेश में कुल वोटिंग प्रतिशत एवं महिला वोटिंग के प्रतिशत का यह अंतर देश के किसी भी राज्य की तुलना में सर्वाधिक है । 
अन्य विधानसभा चुनावो पर नजर डाली जाए तो 1990 के चुनाव में यह अंतर 3.08%, 1993 में 3.0%, 1998 में 3.62%, 2003 में 4.36%, 2008 में 5.52% और 2013 में 5.27% था ।
 लोकसभा चुनावों को देखा जाए तो वर्ष 1996 में यह अंतर 3.40%, 1998 में 3.42%, 1999 में 3.90%, 2004 में 4.36% , 2009 में 6.0% और 2014 में 5.2% रहा ।

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery