Sunday, 1st June 2025

कन्फर्म / शादी की तैयारियों में बिजी हैं प्रियंका और निक, रियलिटी शो डांस प्लस में नहीं दिखेंगे

Wed, Oct 31, 2018 7:29 PM

 

बॉलीवुड डेस्क. हाल ही में ऐसी खबरें थीं कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस डांस रियलिटी शो डांस प्लस में दिखाई देंगे। दोनों रेमो डीसूजा के साथ जज पैनल में दिखाई देने वाले थे। अब सुनने में आ रहा है कि दोनों शो पर नहीं आएंगे। सूत्रों के मुताबिक-प्रियंका और निक को शो पर साथ लाने का प्लान उनके हेक्टिक शेड्यूल के चलते पूरा नहीं हो पाएगा।

 

स्पेशल एपिसोड में होना था शामिल:  दोनों क्रिसमस पर प्रसारित होने वाले स्पेशल एपिसोड में शामिल होने वाले थे। यहां तक कि वे नवंबर के आखिर में शूटिंग करने की प्लानिंग भी कर रहे थे। अब ये प्लान कैंसल हो गया है क्योंकि प्रियंका और निक शादी की तैयारियों में बिजी हैं। इसलिए दोनों के रियलिटी शो में आने की उम्मीद नहीं है। दोनों हाल ही में जोधपुर में स्पॉट हुए थे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों यहां वेडिंग वेन्यू को फाइनल करने के लिए पहुंचे थे। निक और प्रियंका 1 दिसंबर को शादी कर रहे हैं।

 

सलमान को भेजेंगी इनवाइट: सूत्रों के अनुसार-प्रियंका के अगले महीने के अंत या मध्य में इंडिया आने की संभावना है। शादी राजस्थान में होने की खबरें आ रही हैं जिसमें वे सिलेक्टेड फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को बुला रही हैं। सलमान को भी शादी में बुलाया जाएगा, लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि प्रियंका के भारत छोड़ने के बाद वे शादी में जाएंगे या नहीं। 

Comments 0

Comment Now


Videos Gallery

Poll of the day

जातीय आरक्षण को समाप्त करके केवल 'असमर्थता' को आरक्षण का आधार बनाना चाहिए ?

83 %
14 %
3 %

Photo Gallery