केवड़िया (गुजरात). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले उन्होंने गंगा, यमुना, नर्मदा समेत 30 छोटी-बड़ी नदियों के जल से प्रतिमा के पास स्थित शिवलिंग का अभिषेक किया। 30 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। सरदार सरोवर पर बनी पटेल की यह प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया में सबसे ऊंची है।
प्रतिमा के अनावरण के बाद इस पर वायुसेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा की गई
मोदी ने कहा, ‘‘बीते चार सालों में कई महापुरुषों के संग्रहालय जैसे हरियाणा में सर छोटूराम, कच्छ में श्यामजी कृष्ण वर्मा का स्मारक बनाया गया है। 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का ऐलान किया गया है। लेकिन कुछ लोग इसे राजनीति के चश्मे से देखने का प्रयास करते हैं। ऐसा अनुभव कराया जाता है कि हमने बहुत बड़ा अपराध कर दिया हो।’’
मोदी ने कहा- सरदार पटेल ना होते तो हैदराबाद की चारमीनार देखने के लिए वीजा लेना पड़ता
सरदार पटेल के इरादों जैसी मजबूत चट्टान नहीं मिली
मोदी ने कहा, ‘‘जब मैं यहां की चट्टानें देख रहा था तो लगा कि इतनी बड़ी प्रतिमा के लिए कोई चट्टान इतनी मजबूत नहीं थी। दुनिया की ये सबसे ऊंची प्रतिमा उस व्यक्ति के साहस, संकल्प की याद दिलाती रहेगी जिसने मां भारती को खंड-खंड टुकड़ों में करने की साजिश को नाकाम किया। ऐसे महापुरुष को मैं शत-शत नमन करता हूं। जब मां भारती 550 रियासतों में बंटी थी और दुनिया में भारत के भविष्य को लेकर निराशा थी, सभी को लगता था कि भारत अपनी विविधताओं की वजह से बिखर जाएगा। सभी को एक ही किरण दिखती थी और वो थे- सरदार वल्लभ भाई पटेल।’’
सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण
और क्या कहा मोदी ने?
कार्यक्रम में दिखी 33 राज्यों की संस्कृति की झलक
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण समारोह में देश के 33 राज्यों की संस्कृति की झलक दिखाई दी। यूनिटी वॉल से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक सवा दो किमी लंबे मार्ग पर 900 कलाकारों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया
मोदी ने फूलों की घाटी देखी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लोकार्पण से पहले मोदी ने यहां फूलों की घाटी ‘एकता नर्सरी’ का दौरा किया। मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए 2003 में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। इस परियोजना पर 2013-14 में काम शुरू हुआ था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद फूलों की घाटी के निर्माण कार्य में तेजी आई है। गुजरात सरकार ने इसके लिए 12 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया है।
भास्कर सबसे पहले लाया था स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की संपूर्ण तस्वीर और वीडियो
Comment Now